ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान कल से पाक दौरे पर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान कल से पाक दौरे पर, इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

Iran President Pakistan Visit: ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पेजेश्कियान के पाकिस्तान दौरे में उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल होगा, जिसमें ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची के...

अमन उपाध्याय

Tehran: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान कल (2-3 अगस्त) पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निमंत्रण पर हो रहा है। राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ एक उच्चस्तरीय टीम भी जाएगी, जिसमें ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची और अन्य वरिष्ठ मंत्री व अधिकारी शामिल होंगे।

बता दें कि ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान अपने राष्ट्रपति कार्यकाल की पहली आधिकारिक यात्रा के तहत पाकिस्तान दौरे पर हैं।

आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम पहल

इस यात्रा के दौरान, वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मिलेंगे और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के आपसी रिश्तों को और आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखी जा रही है।

कूटनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम

इससे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 26 मई 2025 को ईरान का दौरा किया था, जिससे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले थे। पेजेश्कियान की यह यात्रा ईरान के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अप्रैल 2024 में पाकिस्तान दौरे के बाद हो रही है, जिसे कूटनीतिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक, सुरक्षा और राजनीतिक सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री और गवर्नर करेंगे स्वागत

2 अगस्त को पेजेश्कियान पाकिस्तान के लाहौर पहुंचेंगे, जहां पंजाब की मुख्यमंत्री और गवर्नर उनका स्वागत करेंगे। वह उसी दिन रात को इस्लामाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। इस्लामाबाद में उनकी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, उपप्रधानमंत्री इशाक डार, सीनेट अध्यक्ष यूसुफ रजा गिलानी, नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से महत्वपूर्ण वार्ताएं होंगी।

इन मुद्दों को लेकर होगी चर्चा

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 3 अरब डॉलर तक बढ़ाने, विशेष रूप से ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी। साथ ही, बलूचिस्तान क्षेत्र में सीमा प्रबंधन और आतंकवाद से निपटने के लिए साझा रणनीति पर भी बातचीत होगी। इसके अलावा, ईरान-पाकिस्तान गैस पाइपलाइन परियोजना और अन्य ऊर्जा समझौतों को आगे बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!