अमेरिकी अल उदैद एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरानी हमले से कतर एयरबेस में अमेरिका को हुआ नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

America Iran Tension: ईरान ने 23 जून को कतर स्थित अमेरिकी अल उदैद एयरबेस पर हमला किया, जिससे जियोडेसिक गुंबद को मामूली नुकसान पहुँचा। अमेरिका को हमले की पूर्व सूचना होने से बड़ा नुकसान टल गया।

अक्षय साहू

वॉशिंगटन: बीते महीने ईरान की ओर से कतर स्थित एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिसमें वहां मौजूद जियोडेसिक गुंबद को नुकसान पहुंचा। इस गुंबद में अमेरिकी सेना द्वारा सुरक्षित संचार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण रखे गए थे। हालांकि, इस घटना को लेकर न तो अमेरिका और न ही कतर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

अमेरिका ने पिछले महीने ईरान-इजराइल युद्ध में शामिल होने का ऐलान करते हुए, बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया था। अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख ठिकानों पर हमले किए थे। इस कार्रवाई के जवाब में ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी वायुसेना अड्डे को निशाना बनाया। हालांकि, इस तनाव के बाद दोनों देशों के बीच शांति समझौता हो गया था।

एयरबेस को मामूली नुकसान

23 जून को ईरान ने अमेरिकी हमले का जवाब देते हुए कतर स्थित अल उदैद एयरबेस को निशाना बनाया था। हालांकि इस हमले में अमेरिकी एयरबेस को केवल मामूली नुकसान पहुँचा। इसकी मुख्य वजह यह रही कि अमेरिका को हमले की पहले ही सूचना मिल गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने पहले ही इशारा दे दिया था कि हमला कहाँ होने वाला है, जिससे अमेरिकी सेना ने पहले ही अपने लड़ाकू विमानों को सेंट्रल कमांड मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया।

अमेरिकी संस्थान प्लेनेट लैब्स 25 जून को इस इलाके की सैटेलाइट तस्वीरों ली थी। जिससे ईरानी हमले में हुए नुकसान का खुलासा हुए। यह गुंबद अमेरिकी सेना द्वारा सुरक्षित संचार के लिए इस्तेमाल किया जाता था। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि गुंबद पूरी तरह तबाह हो गया है, हालांकि एयरबेस की अन्य संरचनाओं को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ।

अमेरिका और ईरान के दावे

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे बेहद कमजोर बताया था और कहा कि अमेरिका को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। दूसरी ओर, ईरान ने दावा किया कि उनके हमले में एयरबेस को भारी नुकसान पहुँचा है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तो यह भी कहा कि एयरबेस पूरी तरह तबाह हो चुका है। हालांकि ईरान अपने दावे को सबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं कर पाया था।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई