- Hindi News »
- World »
- Isis Chief Abu Khadija Killed In Us Army Airstrike
मारा गया दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी! अमेरिकी सेना ने एयर स्ट्राइक में ISIS मुखिया उड़ाया…ट्रंप बोले- खत्म हुआ भगोड़ा
अमेरिकी सेना एक बड़ा खूफिया ऑपरेशन किया है। इराक के अल-अनबर इलाके में ISIS लीडर अबू खदीजा को एयर स्ट्राइक में ढेर कर दिया है। अमेरिकी सेना ने खदीजा की गाड़ी को निशाना बनाकर उड़ा दिया है।
- Written By: Saurabh Pal

डोनाल्ड ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया)
बगदादः अमेरिकी सेना एक बड़ा खूफिया ऑपरेशन किया है। इराक के अल-अनबर इलाके में ISIS लीडर अबू खदीजा को एयर स्ट्राइक में ढेर कर दिया है। अमेरिकी सेना ने खदीजा की गाड़ी को निशाना बनाकर उड़ा दिया है। अमेरिकी सेना और इराकी के सेना के इस ज्वाइंट ऑपरेशन में खदीजा के अलावा एक और आतंकी मारा गया है।
एयर स्ट्राइक के बाद दोनों सेनाओं के अधिकारी हमले की जगह पहुंचकर दोनों आतंकियों के शवों को बरामद किया। दोनों ने आत्मघाती जैके पहने हुए थे, जिसमें किसी कारण से विस्फोट नहीं हो पाया था। उनके पास से कई हथियार भी जब्त हुए हैं। अमेरिकी सेना की तरफ से बताया गया कि DNA की जांच से अबू खदीजा की पहचान की गई है।
कौन था अबू खदीजा?
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
Navabharat Nishanebaaz: आतंक के लिए पाक मांगे माफी, न हिस्ट्री रहेगी, न ज्योग्राफी
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
US Iran Tension: ट्रंप की पोस्ट से युद्ध की आशंका! ‘तूफान से पहले की शांति’ लिखकर शेयर की वॉरशिप की तस्वीरें
अबदल्ला मक्की मुस्लिह अल-रिफई उर्फ अबू खदीजा का जन्म 1991 में हुआ था। 2009 में अल कायदा से जुड़कर वह आतंक के रास्ते पर चल पड़ा था। हालांकि दो साल बाद ही उसे गिरफ्तार कर इराकी जेल में डाल दिया गया था, लेकिन वह ज्यादा दिन जेल में नहीं रहा। 2011 में वह जेल से फरार हो गया था। जेल से भागने के बाद 2014 में उसने ISIS ज्वाइन कर लिया। यह समय ISIS के उभार का था। इस आतंकी संगठन से जुड़ने के बाद खदीजा ने संगठन को तेजी से फैलाया, बढ़ते संगठन के साथ उसका कद भी तेजी से बढ़ा और कुछ समय में वह आतंकी संगठन का मुखिया बन गया।
चीफ बनने के बाद उसने इराक और सीरिया में ISIS का काफी विस्तार किया। उसे बाद में उप-खलीफा भी बनाया गया। 2019 में अबू बकर अल-बगदादी के मारे जाने के बाद वह ISIS का मुखिया बन गया। दुनियाभर में ISIS के ऑपरेशंस वही तय करता था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, वह पूरे ISIS ग्रुप में सबसे प्रभावशाली सदस्य था।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ट्रम्प बोले- ISIS के भगोड़े नेता को मार गिराया
राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना और इराकी सेना के ज्वाइंट ऑपरेशन व अबू खदीजा की मौत पर कहा कि ISIS का भगोड़ा नेता मारा गया। उन्होंने सैनिकों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे बहादुर सैनिक उसकी खोज लंबे समय से कर रहे थे। आखिरकार उसका जीवन खत्म हो गया। उन्होंने अबू खदीजा के साथ दूसरे आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की।
वहीं इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘अबू खदीजा इराक और दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था। हमारी सेना ने उसका काम तमाम कर दिया है।’
Isis chief abu khadija killed in us army airstrike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project में बड़ी सफलता, विक्रोली में उतारा गया 350 टन का विशाल टीबीएम कटरहेड
May 18, 2026 | 10:13 AMIPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
May 18, 2026 | 10:12 AMTET अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला लंबित, MP के शिक्षक संगठनों ने पुराने टीचर्स के लिए मांगी राहत
May 18, 2026 | 09:55 AMदेर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
May 18, 2026 | 09:54 AMशेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
May 18, 2026 | 09:53 AMगड़चिरोली में नकली नोट रैकेट का पर्दाफाश, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खुला फर्जी नोटों का खेल, अब जांच तेज
May 18, 2026 | 09:48 AMभाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
May 18, 2026 | 09:46 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














