कॉन्सेप्ट फोटो- नवभारत 
विदेश

ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें

Iran US Tension: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वे तेहरान की परीक्षा न लें। ट्रंप के 'तूफान' वाले पोस्ट के बाद दोनों देशों के बीच जंग का खतरा बढ़ गया है।

अमन उपाध्याय

Iran US Tension Latest News In Hindi: मीडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई सैन्य चेतावनी के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को आगाह किया है कि अगर फिर से जंग की स्थिति पैदा होती है, तो उसका अंजाम वाशिंगटन के लिए अच्छा नहीं होगा।

अराघची की अमेरिका को दो-टूक चेतावनी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने तेहरान के रुख को साफ करते हुए कहा कि उनका देश बातचीत के जरिए विवादों का समाधान चाहता है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक सही और स्थायी समाधान तक पहुंचने के लिए धैर्य और गंभीर वार्ता की आवश्यकता होती है। अराघची ने अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे फिर से जंग करना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है। उन्होंने पहले भी हमारी आजमाइश की है और नतीजा कुछ अलग नहीं होगा।

ट्रंप का 'तूफान से पहले की शांति' वाला संदेश

ईरान की यह तीखी प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी है। ट्रंप ने हाल ही में AI से बनाई हुई एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अमेरिकी नौसेना के जहाज पर खड़े नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में ईरानी जहाज दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ट्रंप ने लिखा 'यह तूफान से पहले की शांति है'। इस संदेश को कूटनीतिक गलियारों में ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

क्या अमेरिका एयर स्ट्राइक की तैयारी में है?

तनाव की गंभीरता को बढ़ाते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर फिर से एयर स्ट्राइक शुरू करने की संभावनाओं को लेकर अपने शीर्ष सहयोगियों के साथ गोपनीय चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यदि कूटनीतिक प्रयास विफल रहते हैं, तो अमेरिका नए हवाई अभियानों के लिए वैकल्पिक योजनाओं पर काम कर रहा है।

ईरान के लिए 'बुरा समय' आने की चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि यदि जल्द ही कोई शांति समझौता नहीं हुआ तो ईरान के लिए 'बहुत बुरा समय' आने वाला है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि ईरान की दिलचस्पी फिलहाल एक समझौते पर पहुंचने में दिख रही है, लेकिन अमेरिका अपनी शर्तों पर समझौता चाहता है।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां