परमाणु बम से बस एक कदम दूर था ईरान, ( डिजाइन फोटो ) 
विदेश

रिपोर्ट ने खोला राज! बस एक कदम दूर था ईरान... परमाणु बम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Iran Nuclear Program Latest News: IAEA ने अपनी ताजा रिपोर्ट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर चिंताजनक खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 जून को इजरायल के सैन्य हमले से कुछ ही समय पहले ईरान ने..

अमन उपाध्याय

Iran Nuclear Program: संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी IAEA की रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच चुका था। रिपोर्ट के अनुसार, 13 जून को इजरायल के सैन्य हमले से ठीक पहले ईरान ने हथियार-ग्रेड यूरेनियम का अपना भंडार उच्चतम संवर्धन स्तर तक बढ़ा लिया था।

वियना में स्थित IAEA की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जून तक ईरान के पास 60% तक संवर्धित यूरेनियम की मात्रा 440.9 किलोग्राम थी। यह मई की तुलना में लगभग 32.3 किलोग्राम ज्यादा है। एजेंसी ने इसे अहम बताया है क्योंकि परमाणु हथियार बनाने के लिए 90% तक संवर्धन की जरूरत होती है, और 60% वाला स्तर उससे सिर्फ एक छोटा कदम ही पीछे है।

जांच अभी तक पूरी तरह से शुरू नहीं

इस दावे का आधार यह है कि एजेंसी की रिपोर्ट ईरान द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों, 17 मई से 12 जून तक की अपनी जांच और पिछले ऑपरेशनों के डेटा के आधार पर अनुमानित तैयार की गई है। IAEA ने यह भी कहा कि जून में इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद प्रभावित परमाणु स्थलों पर जांच अभी तक पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई है। फिलहाल केवल बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट की जांच संभव हो पाई है, जो रूस की तकनीकी सहायता से संचालित होता है।

IAEA प्रमुख ने ईरान से सहयोग की अपील की

IAEA के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा है कि निरीक्षण प्रणाली को पूरी तरह बहाल करने के लिए तकनीकी तैयारियां तुरंत पूरी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा कारणों से युद्ध के दौरान निरीक्षक वापस बुलाए गए थे, लेकिन अब ईरान का सहयोग रोकना गंभीर और चिंताजनक कदम है।

ईरान का यूरेनियम स्टॉक खतरनाक स्तर पर

IAEA के अनुसार, 13 जून के बाद से एजेंसी किसी भी क्षेत्रीय जांच को अंजाम नहीं दे पाई है, जिससे यह पता चल सके कि ईरान के यूरेनियम स्टॉक में कितना बदलाव हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ 42 किलोग्राम 60% संवर्धित यूरेनियम को 90% तक बढ़ाया जाए, तो यह परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त होगा। IAEA ने चेताया कि पिछले दो महीनों से इस खतरनाक स्टॉक की कोई स्वतंत्र निगरानी नहीं हो पाई है, और यह स्थिति वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA ने अपनी ताजा रिपोर्ट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 13 जून को इजरायल के हमले से पहले ईरान ने हथियार-ग्रेड यूरेनियम को हासिल करने के बेहद करीब अपने जखीरे में वृद्धि कर ली थी।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील