ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामेनेई 
विदेश

नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम खामेनेई का आया बयान, क्या जंग में कूदने की है तैयारी

लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित हिज्बुल्ला के हेडक्वार्टर पर इसराइली हमले और आईडीएफ के नसरल्लाह के मारे जाने की दावा करने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान आया है। हालांकि खामेनेई ने नसरल्ला का जिक्र नहीं किया है। लेकिन, इसराली हमले की निंदा की है।

साक्षी सिंह

तेहरान: लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित हिज्बुल्ला के हेडक्वार्टर पर इसराइली हमले और आईडीएफ के नसरल्लाह के मारे जाने की दावा करने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान आया है। हालांकि खामेनेई ने नसरल्ला का जिक्र नहीं किया है। लेकिन, इसराली हमले की निंदा की है।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है। उसमें उन्होंने कहा कि इसराइल एक ओर, लेबनान में निहत्थे नागरिकों की हत्या ने एक बार फिर उग्र जायोनीवादियों की बर्बर प्रकृति को सबके सामने उजागर कर दिया है। दूसरी तरफ, इसने यानी ईरान ने यह भी साबित कर दिया है कि कब्जा करने वाली सरकार के नेताओं की नीतियां कितनी अदूरदर्शी और पागलपन भरी हैं।

बता दें कि ईरान सालों से हिज्बुल्ला को सैन्य और वित्तीय मदद मुहैया कराता है। साथ हिज्बुल्ला को ईरान समर्थि गुट माना जाता है। हालांकि खामेनेई ने नसरल्लाह का जिक्र नहीं किया है। वहीं ईरानी सुप्रीम की बयान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लेबनान पर हो इसराइली हमले ईरान को रास नहीं आ रहा है।

हिज्बुल्ला के गढ़ को कोई खास नुकसान नहीं

खमेनेई ने अपने बयान में आगे कहा कि इसराइली अपराधियों को पता होना चाहिए कि वे लेबनान में हिज्बुल्ला के गढ़ों को कोई खास नुकसान पहुंचाने के लिए बहुत छोटे हैं। इस क्षेत्र की सभी रेसिस्टेंस फोर्सेस हिज्बुल्ला का समर्थन करती हैं और उसके साथ खड़ी हैं। रेसिस्टेंस फोर्सेस हिज्बुल्ला के नेतृत्व में इस क्षेत्र की किस्मत तय करेंगी।

क्या ईरान ने इसराइल को धमाकया है

खमेनेई ने कहा कि लेबनान के लोग वो समय नहीं भूले हैं जब दमनकारी शासन के सैनिक बेरुत की तरफ़ बढ़ रहे थे। उस समय हिज्बुल्ला ने उन्हें रोका था। इस बार भी हड़पने वाले और दमनकारी दुश्मन को पछतावा होगा।

इसराइली सेना ने नसरल्लाह के मारे जाने का किया दावा

हिज्बुल्ला चीफ नसरल्लाह मारा गया कि नहीं इसको लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। इसराइली सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसराइल सुरक्षा फोर्स यानी आईडीएफ ने दावा कि बीते दिन बेरूत स्थित हिज्बुल्ला के हेडक्वार्टर पर इसराइली सेना द्वारा किए गए इसराइली हमले में हिज्बुल्ला चीफ नसरल्लाह मारा गया।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां