ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरानी राष्ट्रपति ने दे दिया वॉर अलर्ट...45 साल पुराने युद्ध को किया याद, बोले- हम झुकेंगे नहीं

Iran Isreal Tension: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश अमेरिका, इजरायल और यूरोप के साथ "बड़े पैमाने की जंग" में फंसा हुआ है, जो इराक-ईरान युद्ध से भी जटिल है।

अक्षय साहू

Masoud Pezeshkian Warns Israel-US: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान इस समय अमेरिका, इजरायल और यूरोप के साथ एक बड़े युद्ध में फंसा हुआ है। उनका कहना था कि पश्चिमी देशों का दबाव ईरान पर इतना बढ़ गया है कि यह 1980 के दशक के इराक-ईरान युद्ध से भी ज्यादा खतरनाक और जटिल हो गया है।

ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इजरायल, अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए फिर से मनाने की कोशिश कर रहा है। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सर्वोच्च नेता की आधिकारिक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, "हम अमेरिका, इजरायल और यूरोप के साथ एक सर्वांगीण युद्ध में हैं। वे नहीं चाहते कि हमारा देश अपने पैरों पर खड़ा हो।"

इराक-ईरान युद्ध से तुलना

पेजेशकियन ने 1980 के दशक के इराक-ईरान युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय स्थिति साफ थी। मिसाइलें दागी जाती थीं और यह पता चलता था कि जवाब कहां देना है, लेकिन अब परिस्थितियां अलग हैं। अब ईरान को चारों ओर से घेरकर दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह युद्ध केवल सैन्य नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े हर क्षेत्र में है। पश्चिमी देशों ने ईरान पर हर तरह से दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पेजेशकियन का कहना था कि ईरान लगातार समस्याओं का सामना कर रहा है, जो उसे चारों ओर से घेरने की कोशिश का हिस्सा हैं।

इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई पर चर्चा कर सकते हैं। इजरायल ने अमेरिका को यह भी बताया है कि ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन ढांचे को फिर से खड़ा कर रहा है और अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मरम्मत कर रहा है, जो जून में हुए संघर्ष में क्षतिग्रस्त हो गया था।

हमले का सख्त जवाब देगा ईरान

पेजेशकियन ने यह भी दावा किया कि ईरान अब पहले से ज्यादा ताकतवर है। उनका कहना था कि ईरान के पास अब अधिक उपकरण और मानव संसाधन हैं। यदि दुश्मन टकराव की स्थिति बनाता है, तो ईरान उसे सख्त जवाब देगा। जून में इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए थे, जिसके बाद ईरान ने इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे थे। बाद में अमेरिका भी इस संघर्ष में शामिल हो गया था।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां