इजरायली हमले के बीच तेहरान बॉर्डर पर भीषण जाम 
विदेश

इजरायली हमले के बीच तेहरान में मची भगदड़, बॉर्डर पर भीषण जाम...चारों तरफ मचा हाहाकार- देखें VIDEO

ईरान की राजधानी तेहरान में लोग खौफ में जी रहे हैं। लोगों को इजरायली हमले का डर सता रहा है। आम तेहरानी शहरी इस शहर को जल्द से जल्द छोड़ना चाहता है।

अर्पित शुक्ला

ईरान की राजधानी तेहरान में भगदड़ मच गई है। लोग शहर छेड़कर भागना चाहते हैं। राजधानी से निकलने वाली सड़कें कारों से भरी हैं। रास्तों पर भीषण ट्रैफिक जाम है और जिसे देखो उसे शहर से जल्दी बाहर निकल जाने की जल्दी है। ग्रामीण ईरान की तरफ जा रही सड़कों पर कारें फर्राटा भर रही है।

बता दें कि तेहरान पर इजरायली बमबारी, मिसाइलों से हमला, लगातार हो रही मौतें तथा जख्मी लोगों की कराह ने तेहरान का माहौल डरावना बना दिया है। इजरायली हमले के बाद ईरान की राजधानी तेहरान में चारों तरफ बदहवासी का आलम है। लगातार मिसाइलों के हमले तथा बमबाजी से जनता डर में है।

देखें वीडियो

शहर में रह रहे आम लोग इस शहर को जल्द से जल्द छोड़ना चाहते हैं। इजरायल लगातार तेहरान पर हमले कर रहा है। एक मीडिया संस्थान ने कुछ लोगों से बात करके कहा कि कुछ लोग ईरान के उत्तर दिशा में देहाती क्षेत्रों में भागने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन लोगों की भारी भीड़ के कारण सड़कें ठप हो गई हैं। लोग रास्ते में फंसे हुए हैं।

घर छोड़कर भाग रहे लोग

जर्मन प्रेस एजेंसी डीपीए के एक रिपोर्टर ने बताया कि तेहरान में गैस के लिए कई किलोमीटर की लंबी लाइनें देखी गईं। दो बच्चों के पिता ने नाम न बताने की शर्त पर CNN से कहा कि मैं अपना घर नहीं छोड़ना चाहता, लेकिन मैं अपने छोटे बच्चों को इस हालत में नहीं डाल सकता, मुझे उम्मीद है कि अमेरिका दोनों देशों के बीच युद्धविराम के लिए कदम उठाएगा। भारत से मुंह की खाने के बाद, इजराइल-ईरान युद्ध में कूदा पाकिस्तान, कहा- दाग देंगे परमाणु बम

नागरिकों को खतरा

इस व्यक्ति ने बताया कि उसका परिवार चिंतित है क्योंकि शासन के अधिकारी घनी आबादी के बीच उच्च-मध्यम वर्गीय इलाकों में रहते हैं, जिससे नागरिकों को भी खतरा है। शुक्रवार की सुबह ईरान पर अचानक हुए हमले में इजरायली वायु सेना ने शीर्ष ईरानी सैन्य अधिकारियों और वैज्ञानिकों के घरों पर टारगेटेड हमले किए। इस दौरान आवासीय भवनों पर सटीक हमले देखे गए।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद