लेबनान में इजरायली हमलों के कारण पांच लाख लोग बेघर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

सिर्फ ईरान नहीं लेबनान पर भी कहर बरसा रहा इजरायल, हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत, 5 लाख से ज्यादा बेघर

Israel-iran War: अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1,332 मौतें हुईं, लेबनान में 5 लाख लोग बेघर, इजराइल में 11 मौतें; ईरान की मिसाइल हमले जारी, मध्य पूर्व संकट बढ़ा।

अक्षय साहू

Israel Attack Lebanon: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान में अब तक कम से कम 1,332 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संघर्ष केवल ईरान तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्य पूर्व को प्रभावित कर रहा है। हताहतों की संख्या के मामले में ईरान सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। वहीं, इस युद्ध का असर एक और देश पर भी पड़ा है लेबनान। 

इजरायल ने युद्ध की शुरुआत से ही लेबनान में बमबारी की है, जो अधिकतर रेसिडेंशियल क्षेत्रों और शहरी इलाकों में हुई। इन हमलों के कारण इजरायल सीमा के पास रहने वाले कई शहरों और गांवों के लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए। यह स्थिति पहले से ही आर्थिक और राजनीतिक संकट का सामना कर रहे लेबनान के लिए एक नया संकट बन गई है।

पांच लाख से अधिक लोग बेघर

इजरायल और हिज़्बुल्लाह के बीच संघर्ष के नए दौर के दौरान लेबनान में पांच लाख से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। लेबनान के सोशल अफेयर्स मिनिस्टर हनीन सईद ने रविवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सोमवार से शुरू हुए नए संघर्ष के बाद सोशल अफेयर्स मिनिस्ट्री की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों की संख्या 5,17,000 हो गई है। इसमें 1,17,228 लोग सरकारी शेल्टर में रह रहे हैं।

इस जानकारी के साथ ही यह भी सामने आया कि इजरायल ने लेबनान में अपने मिलिट्री अभियान को तेज कर दिया है। इजरायल ने पहली बार राजधानी बेरूत के बीचों-बीच भी हमला किया। लेबनान की पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, एक सप्ताह में लेबनान में 394 लोगों की मौत हुई, जिनमें 83 बच्चे, 42 महिलाएं और 9 बचावकर्मी शामिल हैं।

ईरान लगातार दाग रहा मिसाइलें

इजरायल में भी अब तक हताहत हुए हैं। ईरान की जवाबी कार्रवाई जारी है और ईरान लगातार अपनी मिसाइलें इजरायल की ओर दाग रहा है। अधिकांश मिसाइलों को इजरायल पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया जाता है, फिर भी कई मिसाइलें वहां गिर चुकी हैं और नुकसान पहुंचा चुकी हैं। इस युद्ध की शुरुआत से अब तक इजरायल में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस तरह, इस युद्ध ने ईरान, लेबनान और इजरायल सभी को प्रभावित किया है, और हिंसा के फैलाव से पूरे मध्य पूर्व में संकट गहरा गया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट