ईरानी IRGC ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कब्जे में लिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

दो तरफा जंग की तैयारी में ईरान! लेबनान में हिजबुल्लाह पर IRGC ने किया कब्जा, इजरायल पर बरसेगा कहर

US-Iran Conflict: IRGC ने हिजबुल्लाह की कमान संभाल ली है, बेका घाटी में मिसाइल यूनिट निशाने पर, इज़राइल ने हमला किया; युद्ध स्थिति में हिजबुल्लाह जवाबी कार्रवाई करेगा।

अक्षय साहू

Iran IRGC Hezbollah Control Israel Attack: लेबनान में हिजबुल्लाह के करीबी सूत्रों ने सऊदी अखबार अल-अरबिया को बताया है कि ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हिजबुल्लाह की कमान अपने हाथों में ले ली है। अखबार के मुताबिक, IRGC के अधिकारी हाल ही में लेबनान पहुंचे हैं और हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं। पूरे देश में फैले लड़ाकों की जानकारी एकत्रित की जा रही है और उन्हें रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जा रहा है।

सऊदी अखबार ने यह भी बताया कि IRGC अधिकारी बेका घाटी में हिजबुल्लाह की मिसाइल यूनिट के सदस्यों से मुलाकात कर रहे थे, लेकिन जानकारी मिलते ही इजरायल ने वहां बमबारी कर दी। इस हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा घायल हुए। एक सीनियर हिजबुल्लाह अधिकारी भी हमले में मारा गया। इजरायल रक्षा बलों (IDF) के अनुसार, ये हमले हिजबुल्लाह और हमास के कमांड सेंटरों को निशाना बनाकर किए गए थे।

अमेरिका-ईरान युद्ध से डर का माहौल

हिजबुल्लाह के सूत्रों का कहना है कि इजरायल का बड़ा सैन्य हमला अब केवल समय की बात है। इसी बीच, लेबनानी मीडिया आउटलेट निदा अल-वतन ने कहा कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध स्थिति बनती है, तो बेरूत को अपनी निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए और हिजबुल्लाह को देश को इजरायल के साथ युद्ध में घसीटने से रोकना चाहिए। Ynet न्यूज ने रिपोर्ट किया कि युद्ध की स्थिति में ईरान हिजबुल्लाह को इजराइल के खिलाफ लड़ने के लिए दबाव डाल रहा है। हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने पिछले महीने कहा था कि ग्रुप अलग नहीं रहेगा, लेकिन सीधी धमकी देने से बचता दिखा।

ट्रंप ने तैनात की मिलिट्री फोर्स

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्षेत्र में मिलिट्री फोर्स तैनात कर दी है और ईरान पर दबाव बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने ईरान से अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को बंद करने, यूरेनियम सरेंडर करने और बैलिस्टिक मिसाइल रेंज कम करने की मांग की है। हिब्रू मीडिया के अनुसार, इजरायल भी अमेरिकी सहयोग में तैयारी कर रहा है।

कान पब्लिक ब्रॉडकास्टर ने बताया कि हिजबुल्लाह की रॉकेट फोर्स की तैयारी इजरायल ने पहचान ली है। माना जा रहा है कि युद्ध शुरू होने पर हिजबुल्लाह इजरायल पर हमले करेगा, और IRGC, ईरानी समर्थित शिया मिलिशिया और यमन के हूथी विद्रोही भी शामिल होंगे।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा