ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

अमेरिका की जमीन से ट्रंप की पोल खोलेगा ईरान, UNGA में हिस्सा लेने पहुंचे अराघची, कहा- तेहरान पर थोपा गया युद्ध

Seyed Abbas Araghchi in UNGA: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची UNGA के 81वें सत्र में ईरान का पक्ष रखने न्यूयॉर्क पहुंचे। उन्होंने अमेरिका के साथ युद्ध को अन्यायपूर्ण बताते हुए ईरानी हितों की बात कही।

अक्षय साहू

Iran Foreign Minister in UNGA 81st Session: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की हाई लेवल बैठक के 81वें सत्र के ल‍िए न्‍यूयार्क पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा क‍ि उनकी यात्रा का मुख्य मकसद एक अहम अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिस्सा लेना और वहां ईरानी लोगों के अधिकारों, हितों और उनके जायज पक्ष की आवाज उठाना है। उन्होंने कहा वह दुनिया के समाने अमेरिका के अन्यायपूर्ण युद्ध में ईरान का पक्ष रखेंगे। 

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) की र‍िपोर्ट के मुताबिक, अराघची ने कहा क‍ि संयुक्त राष्ट्र दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच है। यह देशों के लिए अपना रुख दुनिया के सामने रखने का एक अहम मंच है।

अन्यायपूर्ण युद्ध का सामना कर रहा ईरान

IRNA के मुताबिक, न्यूयॉर्क में पत्रकारों से बात करते हुए अराघची ने कहा क‍ि यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब ईरान एक 'अन्यायपूर्ण युद्ध' का सामना कर रहा है और हालात अब भी युद्ध जैसी स्थिति में बने हुए हैं। अराघची ने कहा कि इस साल की बैठक ईरान को अपने लोगों की तकलीफों और संघर्ष में मारे गए लोगों की स्थिति दुनिया के सामने रखने का मौका देगी। उन्होंने इनमें मिनाब के एक स्कूल में मारे गए लोगों और देश के दिवंगत नेता का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। वह ईरानी और विदेशी बुद्धिजीवियों और मीडिया से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करेंगे और विभिन्न मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू देंगे। इस यात्रा के दौरान अलग-अलग देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और ईरान के राष्ट्रीय हितों का पक्ष रखने का मौका मिलेगा।

इजरायल ने 168 मासूम बच्चों को जानबूझकर मारा

IRNA के मुताबिक, इस दौरान उन्‍होंने पश्‍च‍िमी देशों की आलोचना भी की। उन्होंने इजरायल की कार्रवाई की गंभीरता से निंदा नहीं की। अराघची ने दावा किया कि एक ही घटना में 168 मासूम बच्चों को जानबूझकर मार दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा की थीम रखी गई है, ‘भरोसा फिर से कायम करना, बदलाव को संभालना: ऐसा संयुक्त राष्ट्र जो सभी के लिए काम करे’, जो इस बात पर चर्चा का मौका देती है कि संयुक्त राष्ट्र पर लोगों और देशों का भरोसा क्यों कम हुआ है और इसे दोबारा कैसे कायम किया जा सकता है। उन्‍होंने बताया क‍ि चार से पांच दिन के इस दौरे के दौरान ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) और गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की बैठकों में भी हिस्सा लेगा।

-एजेंसी इनपुट के साथ

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?