इजरायल ईरान में युद्ध का खतरा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

10 मिनट में तबाही! ईरान की 'अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी' से इजरायल को खुली धमकी, मचा हड़कंप

Iran Khorramshahr-4 Missile: ईरान ने अपनी सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर-4 को अंडरग्राउंड ठिकानों में तैनात किया है जो महज 10-12 मिनट में इजरायल तक पहुंचकर भारी तबाही मचाने में सक्षम है।

अमन उपाध्याय

Israel Iran War Threat News In Hindi: मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी सैन्य शक्ति का एक ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपनी सबसे उन्नत और खतरनाक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, खोर्रमशहर-4 को पहली बार सार्वजनिक रूप से भूमिगत सैन्य ठिकानों में तैनात करते हुए दिखाया है।

महज 10-12 मिनट में इजरायल पर हमला

ईरानी रक्षा अधिकारियों और सरकारी मीडिया 'प्रेस टीवी' के अनुसार, यह मिसाइल इतनी तेज है कि इसे दागे जाने के बाद इजरायल तक पहुंचने में केवल 10 से 12 मिनट का समय लगेगा। इसकी मारक क्षमता यानी रेंज 2,000 किलोमीटर बताई गई है। मिसाइल की गति इसे और भी घातक बनाती है यह वायुमंडल के बाहर मैक-16 की अविश्वसनीय रफ्तार से चलती है और वायुमंडल में प्रवेश करते ही इसकी गति मैक-8 बनी रहती है। इतनी उच्च गति का मुख्य उद्देश्य दुश्मन की मिसाइल डिफेंस प्रणालियों को प्रतिक्रिया देने का मौका न देना है।

अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी' में तैनाती

ईरान ने इस मिसाइल को देशभर में फैले अपने गुप्त अंडरग्राउंड मिसाइल शहरों में तैनात किया है। अधिकारियों का दावा है कि ये भूमिगत बेस न केवल मिसाइलों को दुश्मन के हवाई हमलों से सुरक्षित रखते हैं बल्कि किसी भी समय त्वरित जवाबी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ईरान की रणनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है जहां वह अब अपने रक्षात्मक रुख को आक्रामक रणनीति में बदल रहा है।

तकनीकी खासियतें और मारक क्षमता

खोर्रमशहर-4 केवल गति में ही तेज नहीं है बल्कि यह 1,500 किलोग्राम तक का भारी वारहेड ले जाने में भी सक्षम है। इसकी सटीकता को लेकर दावा किया गया है कि यह 30 मीटर के दायरे में अपने लक्ष्य को भेद सकती है। इसके अलावा, इसमें इंटरमीडिएट गाइडेंस सिस्टम और कम रडार क्रॉस-सेक्शन जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं जो इसे रडार की नजरों से बचाने और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का सामना करने में मदद करती हैं।

दुश्मनों को कड़ा संदेश

मिसाइल की यह तैनाती क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि ईरान किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। हालांकि, इस शक्ति प्रदर्शन से पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों को झटका लग सकता है।

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल