ईरान के बुशेहर में भीषण धमाके, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

ईरान के बुशेहर में धमाके, ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट फोन कॉल! क्या मिडिल ईस्ट में फिर भड़कने वाली है जंग?

Iran Bushehr Explosions: ईरान के बुशेहर और कोनारक सहित कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने फोन पर बात कर भविष्य की रणनीति साझा की।

अमन उपाध्याय

Iran Bushehr Explosions Latest News In Hindi: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान के बुशेहर, कोनारक और चोगादक सहित कई प्रमुख शहरों में सोमवार सुबह भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इन धमाकों के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर उच्च स्तरीय बातचीत हुई है, जिसमें खाड़ी क्षेत्र में सैन्य समन्वय और सुरक्षा स्थितियों पर चर्चा की गई।

धमाकों से दहले ईरान के कई शहर

ईरानी मीडिया और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण ईरान के बुशेहर और चोगादक में कुल छह धमाके दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, कोनारक शहर में भी तीन बड़े धमाकों की खबर है। हालांकि, धमाकों की प्रकृति को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

ईरान की सरकारी एजेंसी 'इरना' (IRNA) ने दावा किया है कि बुशेहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिका और इजरायल के प्रोजेक्टाइल (मिसाइलों) से हमला किया गया है। वहीं, दूसरी ओर सीएनएन की एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका ने ईरान पर कोई 'नया' हमला नहीं किया है।

तीन दिनों से जारी है अमेरिकी कार्रवाई

गौरतलब है कि Strait of Hormuz में तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरानी हमलों के बाद अमेरिका ने आक्रामक रुख अपना लिया है। पिछले तीन दिनों से अमेरिकी सेना ईरान के विभिन्न शहरों, सैन्य अड्डों और बुनियादी ढांचों को निशाना बना रही है। इन ताजा हमलों में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 78 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमलों के कारण मशहद का रेल संपर्क भी पूरी तरह टूट गया है।

ट्रंप-नेतन्याहू की फोन पर बात

इस सैन्य हलचल के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन कर खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका द्वारा उठाए गए हालिया कदमों की जानकारी दी। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच निरंतर समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई है। इस दौरान नेतन्याहू ने तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा इजरायल के अस्तित्व को लेकर दिए गए बयानों पर गहरी चिंता व्यक्त की और इजरायल की सीमा के पास एक Security Zone की आवश्यकता पर जोर दिया।

https://twitter.com/IsraeliPM/status/2075316230286725492

इस्लामाबाद एमओयू का अंत

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि तेहरान के साथ हुआ 'इस्लामाबाद एमओयू' अब समाप्त हो चुका है। ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और अधिक कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वहीं, ईरान में भी आंतरिक स्थिति तनावपूर्ण है सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को उनकी मृत्यु के 121 दिन बाद हाल ही में मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। इसी बीच वापस बढ़ते इस तनाव ने एक बार फिर दुनिया की टेंशन बढ़ी दी है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां