ललित मोदी सौजन्य-एक्स @LalitKModi
विदेश

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

Lalit Modi British Citizenship: IPL संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। उन्होंने 14 नवंबर को ऑक्सफोर्ड यूनियन में बोलते हुए बताया कि वे आधिकारिक रूप से ब्रिटिश नागरिक बन गए है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • ललित मोदी ने 15 सितंबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर हासिल की ब्रिटिश नागरिकता।

  • 'ऑक्सफोर्ड यूनियन' को संबोधित करते हुए दुनिया के सामने साझा की यह खबर।

  • सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यूनाइटेड किंगडम को बताया अपना घर और नई जिम्मेदारी।

IPL Founder Lalit Modi Oxford Union: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाउंडर ललित मोदी को अब ब्रिटिश की नागरिकता मिल गई है। शनिवार को ललित मोदी ने ऐलान कर कहा कि उन्होंने 15 सितंबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश की नागरिकता हासिल कर ली है। उन्होंने इस पल को अपनी जिंदगी का नया अध्याय बताया।

दरअसल, ललित मोदी ने 14 नवंबर को 'ऑक्सफोर्ड यूनियन' में बोलते हुए, ललित मोदी ने यह खबर साझा की और बताया कि नागरिकता से जुड़े एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाया। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यूनाइटेड किंगडम को अपना घर बताया।

ललित मोदी ने बताया गर्व का पल

ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, "एक गर्व का पल। एक नया अध्याय। आज, 14 नवंबर 2026 को, मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने सबके सामने अपने जीवन के एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत पड़ाव के बारे में बताया। मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। 15 सितंबर 2026 को, अपने परिवार और दोस्तों के बीच, मैंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया। यह समारोह हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा।"

ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य - ललित मोदी

ब्रिटिश नागरिक बनने को एक सौभाग्य की बात बताते हुए ललित मोदी ने लिखा, "यूनाइटेड किंगडम कई सालों से मेरा घर रहा है। यह एक ऐसा देश है जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं और जिसे दिल से पसंद करता हूं। यहां के लोग, संस्थाएं, परंपराएं और मूल्य। ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य और एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ अपनाता हूं।"

ऑक्सफोर्ड यूनियन में क्या बोले ललित मोदी?

ललित मोदी ने लिखा, "मेरे जीवन का सफर अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से मिलकर बना है, और मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं, जिसे मैं गर्व से अपना घर कहता हूं। मेरे परिवार, दोस्तों और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। साथ ही, इस खबर को साझा करने के लिए इतना यादगार अवसर देने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी शुक्रिया।"

IPL के संस्थापक ललित मोदी ने अंत में लिखा, "एक नया अध्याय, जिसमें आगे देखने के लिए बहुत कुछ है। और महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर, इस पल को साझा करना इसे और भी खास बनाता है। ईश्वर राजा की रक्षा करे।"

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज