प्रतिकात्मक तस्वीर 
विदेश

बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों ने तत्काल चिकित्सा और छात्र वीजा के लिए सीमित स्लॉट शुरू

बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों ने तत्काल चिकित्सा और छात्र वीजा की आवश्यकता वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सीमित आवेदन स्लॉट की पेशकश शुरू कर दी है। ये सेवाएं ढाका, चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना में दी जा रही हैं।

साक्षी सिंह

ढाका: बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों ने तत्काल चिकित्सा और छात्र वीजा की आवश्यकता वाले बांग्लादेशी नागरिकों के लिए सीमित आवेदन स्लॉट की पेशकश शुरू कर दी है। ये सेवाएं ढाका, चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना में दी जा रही हैं।

बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा, इन पांच केंद्रों ने उन अत्यावश्यक मामलों के लिए सीमित आवेदन स्लॉट भी खोले हैं, जहां बांग्लादेशी छात्रों और श्रमिकों को तीसरे देश की यात्रा करने की आवश्यकता होती है। साथ ही जिनके लिए उन्होंने पहले से ही भारत में विदेशी दूतावासों के साथ वीजा के लिये समय ले रखा है।

बयान में कहा गया है कि ये सेवाएं तब तक सीमित रहेंगी जब तक कि आईवीएसी अपना सामान्य परिचालन फिर से शुरू नहीं कर देता। बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली के खिलाफ छात्रों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

प्रदर्शन जुलाई के मध्य में शुरू हुआ और अंततः पांच अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार को सत्ता से हटा दिया गया। जुलाई के मध्य से लेकर अब तक विरोध प्रदर्शनों के कारण 600 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वर्तमान में, 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार देश चला रही है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप