आरोपी जशनप्रीत सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

नशे में धुत भारतीय ने अमेरिका में दौड़ाई ट्रक, 3 लोगों को रौंदा, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

Illegal Indian Immigrants in US: कैलिफोर्निया में ट्रक ड्राइवर जशनप्रीत सिंह ने ड्रग्स के नशे में तेज रफ्तार से कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। आरोपी अवैध प्रवासी था।

अक्षय साहू

Illegal Immigrants Crashes Truck in Traffic: अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक दिल-दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक ट्रक ड्राइवर ने तेज रफ्तार से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कई गाड़ियाँ पूरी तरह तबाह हो गईं। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना का पूरा वीडियो ट्रक में लगे डैशकैम से रिकॉर्ड हुआ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी का नाम जशनप्रीत सिंह बताया जा रहा है।

आरोप हैं कि जशनप्रीत एक अवैध प्रवासी था, जो 2022 में अमेरिका में प्रवेश किया था। इस घटना के बाद अमेरिका में अवैध प्रवासियों का मुद्दा फिर से गर्म हो गया है और सोशल मीडिया पर कई लोग इस हादसे के लिए जो बाइडेन की प्रवासन नीति को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

डैशकैम में रिकॉर्ड हुई घटना

यह हादसा सैन बर्नार्डिनो काउंटी के एक फ्रीवे पर हुआ, जब जशनप्रीत अपने फ्रेटलाइनर ट्रैक्टर-ट्रेलर से धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक में घुस गया। पूरी घटना ट्रक में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। हादसे में मारे गए तीन लोगों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, जबकि घायलों में सिंह और एक मैकेनिक शामिल हैं जो सड़क किनारे टायर बदलने में मदद कर रहा था।

कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल (CHP) के अधिकारी रोड्रिगो जिमेनेज ने बताया कि सिंह ने ट्रैफिक में घुसने से पहले ब्रेक नहीं लगाए क्योंकि वह ड्रग्स के नशे में था। टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है। जिमेनेज ने कहा, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल स्टाफ ने जांच की, और हमारे अधिकारियों ने पाया कि वह ड्रग्स के प्रभाव में ड्राइव कर रहा था।

2022 में डंकी रूट से आया था अमेरिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जशनप्रीत सिंह ने मार्च 2022 में दक्षिणी अमेरिकी सीमा पार की थी और कैलिफोर्निया के एल सेंट्रो सेक्टर में यूएस बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स ने उसे पकड़ा था। लेकिन बाइडेन प्रशासन की “डिटेंशन के विकल्प” नीति के तहत उसे सुनवाई तक देश के अंदर रहने की अनुमति दी गई थी।

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने पुष्टि की है कि सिंह के पास कानूनी इमिग्रेशन स्टेटस नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ इमिग्रेशन डिटेनर दर्ज किया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश