विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह 
विदेश

रूसी आर्म्ड फोर्स में भारतीय नागरिकों की छुट्टी, संसद में कीर्तिवर्धन सिंह ने साझा किया आंकड़ा

सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि रूसी सशस्त्र बलों में अधिकांश भारतीय नागरिकों को छुट्टी दे दी गई है। उनमें से केवल 19 ही वहां तैनात हैं। उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय दूतावास उन सभी से संपर्क करने में सक्षम है।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: रूसी आर्म्ड फोर्स यानी रूसी सशस्त्र बलों में भारतीय नागरिकों की छुट्टी दे दी गई है। सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि रूसी सशस्त्र बलों में अधिकांश भारतीय नागरिकों को छुट्टी दे दी गई है। उनमें से केवल 19 ही वहां तैनात हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने रूसी सेना में सेवा देने के लिए भर्ती किए गए भारतीय नागरिकों की संख्या के बारे में एक लिखित सवाल के जवाब में आंकड़ा साझा किया है।

सरकार से पूछा गया था कि कितने ऐसे भारतीय अब भी वहां की सेना में हैं, जिन्हें अभी तक वापस नहीं भेजा गया है। और रूसी अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद उनकी रिहाई और प्रत्यावर्तन में देरी के कारण क्या हैं।

कीर्तिवर्धन सिंह ने इस सवाल का दिया जवाब

उनसे यह भी पूछा गया कि क्या भारतीय दूतावास उन सभी से संपर्क करने में सक्षम है या नहीं। क्या सरकार ने उनकी जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए क्या कदम उठाए हैं या उठाये जाने का प्रस्ताव है। सिंह ने अपने जवाब में कहा कि सरकार के ठोस प्रयासों के परिणामस्वरूप, रूसी सशस्त्र बलों में अधिकांश भारतीय नागरिकों को छुट्टी दे दी गई है और कई को भारत वापस भेज दिया गया है।

केवल 19 भारतीय नागरिक रूसी सशस्त्र बलों में बचे हैं

विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि उपलब्ध सूचना के मुताबिक वर्तमान में केवल 19 भारतीय नागरिक रूसी सशस्त्र बलों में बचे हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार ने संबंधित रूसी अधिकारियों से वहां के सशस्त्र बलों में शेष भारतीय नागरिकों के ठिकाने के बारे में एक अपडेट देने और उनकी सुरक्षा, कुशलता और शीघ्र निर्वहन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल