फ्रांस को मिला नया प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को नियुक्त किया देश का PM

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। बायरू को हाल में यूरोपीय संसद के धन के गबन के आरोप वाले मामले में बरी कर दिया गया था।
फ्रांस को मिला नया प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति मैक्रों ने फ्रांस्वा बायरू को नियुक्त किया देश का PM
तस्वीर में फ्रांस्वा बायरू और इमैनुएल मैक्रों
Updated on

पेरिस: फ्रांस को नया प्रधानमंत्री मिला गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को फ्रांस्वा बायरू को प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया। फ्रांस के दक्षिणपंथी और वामपंथी सांसदों ने पिछले सप्ताह ऐतिहासिक अविश्वास प्रस्ताव पर एक साथ मिलकर मतदान किया था। जिसके कारण प्रधानमंत्री माइकल बार्नियर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को इस्तीफा देना पड़ा था।

मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन में महत्वपूर्ण साझेदार 73 वर्षीय बायरू दशकों से फ्रांसीसी राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति रहे हैं। उनके राजनीतिक अनुभव को देश में स्थिरता बहाल करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि नेशनल असेंबली में किसी भी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।

2027 पद पर बने रहने का मैंक्रो ने लिया संकल्प

बायरू को हाल में यूरोपीय संसद के धन के गबन के आरोप वाले मामले में बरी कर दिया गया था। मैक्रों ने पिछले सप्ताह अपने कार्यकाल के अंत तक 2027 पद पर बने रहने का संकल्प जताया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com