भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल के राष्ट्रपति ने मानद जनरल की रैंक प्रदान की। सोर्स- IANS
विदेश

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी

India Nepal Military Ties: भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल के राष्ट्रपति ने मानद जनरल की रैंक प्रदान की है। यह भारत-नेपाल की दशकों पुरानी ऐतिहासिक सैन्य परंपरा है।

अमन मौर्या

General Dheeraj Seth Nepal Honorary Rank: भारत और नेपाल के बीच दशकों पुरानी सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की। जनरल धीरज सेठ को काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में यह मानद रैंक प्रदान किया गया।

वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा

दरअसल, जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान किया जाना केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं है, बल्कि यह भारत और नेपाल के बीच कायम विशेष सैन्य संबंधों की एक अनूठी और वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है।

इस परंपरा के तहत, भारत और नेपाल एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को अपने-अपने सैन्य जनरल की मानद रैंक प्रदान करते हैं। यह परंपरा दोनों सेनाओं के बीच कायम निकट संबंधों और सैन्य भाईचारे का महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती है।

सैन्य सौहार्द की संस्थागत अभिव्यक्ति है यह परंपरा

भारतीय सेना के अनुसार, यह पारस्परिक सम्मान केवल समारोह तक सीमित नहीं है। यह दोनों सेनाओं के बीच आपसी विश्वास, पेशेवर सम्मान और सैन्य सौहार्द की संस्थागत अभिव्यक्ति है। समय के साथ दोनों देशों में सैन्य नेतृत्व की कई पीढ़ियां बदलती रही हैं, लेकिन यह परंपरा लगातार कायम रही है।

यही वजह है कि जनरल धीरज सेठ को प्रदान किया गया यह सम्मान परंपरा के साथ रणनीतिक निरंतरता का भी प्रतीक है। यह समारोह भारतीय सेना और नेपाली सेना की उस प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है, जिसके तहत दोनों सेनाएं अपने विशिष्ट और ऐतिहासिक सैन्य संबंधों को बनाए रखते हुए आपसी हित वाले क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल के राष्ट्रपति ने मानद जनरल की रैंक प्रदान की।

दोस्ती, सहयोग के विशेष संबंध हुए और मजबूत

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान किए जाने से दोनों सेनाओं के बीच दोस्ती और सहयोग के विशेष संबंध और मजबूत हुए हैं। यह सम्मान भारत और नेपाल की लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी को मजबूत करने तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच कायम विश्वास, सम्मान और सहयोग की भावना को दोहराता है।

भारत और नेपाल के सैन्य संबंधों में यह परंपरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सिर्फ औपचारिक संपर्क ही नहीं, बल्कि लंबे समय से संयुक्त प्रशिक्षण, सैन्य आदान-प्रदान और पेशेवर सहयोग की व्यवस्था भी कायम रही है।

नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं जनरल धीरज सेठ

गौरतलब है कि जनरल धीरज सेठ 17 से 19 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी नेपाल यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देशों की सेनाओं के बीच पारंपरिक सैन्य संबंधों के साथ-साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा के दौरान इस ऐतिहासिक सैन्य संबंध को आगे बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा होनी है।

एजेंसी इनपुट के साथ...

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रो. तारिक मंसूर? जिन्हें BJP ने नई राष्ट्रीय टीम में फिर बनाया उपाध्यक्ष; रह चुके हैं AMU के वीसी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव