प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

व्यापार समझौतों को लेकर फ्रंटफुट पर खेल रहे हैं PM मोदी...6 महीने में कर डाली 5 ट्रेड डील, बदला वर्ल्ड ऑडर

India Trade Deals: पिछले छह महीनों में भारत ने अमेरिका, यूरोपीय संघ, यूके, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ पांच अहम व्यापार समझौते कर वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति मजबूत की है।

अक्षय साहू

US-India Trade Deal: भारत सरकार इस समय व्यापार समझौतों के मामले में सक्रिय भूमिका निभा रही है। हाल ही में भारत ने अमेरिका से साथ लंबे समय से अटकी ट्रेड डील पर अंतिम चरण की बातचीत पूरी कर ली है। इसकी जानकारी खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद दी।  

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए भारत के साथ ट्रेड डील होने की घोषणा की। ट्रंप ने इससे साथ ही ऐलान किया कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। ट्रंप ने डील पर खुशी जताई और खुद को और पीएम मोदी को महान नेता बताया। अमेरिका के साथ हुई डील को मिलाकर भारत ने पिछले 6 महीने में पांचवा व्यापार समझौता है।

भारत ने 6 महीने किया पांचवा व्यापार समझौता

जुलाई 2025: भारत ने यूनाइटेड किंगडम के साथ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) किया। यह समझौता कपड़ा, चमड़ा, इंजीनियरिंग उत्पाद और समुद्री उत्पाद सहित यूके में जाने वाले 99 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर जीरो टैरिफ सुनिश्चित करता है। इसके साथ ही भारत को ब्रिटिश वस्तुओं पर टैरिफ धीरे-धीरे कम करने की अनुमति भी मिली।

दिसंबर 2025: भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) हुआ। इसके तहत ओमान को होने वाले 98 प्रतिशत से अधिक भारतीय निर्यातों पर टैरिफ हटा दिया गया। इसमें रत्न और आभूषण, कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और इंजीनियरिंग उत्पाद शामिल हैं। यह समझौता सेवाओं, निवेश और कुशल गतिशीलता में सहयोग को भी बढ़ाता है।

दिसंबर 2025: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया। यह समझौता दोनों देशों को लगभग 95 प्रतिशत व्यापारिक वस्तुओं पर टैरिफ कम करने की सुविधा देता है और भारतीय निर्यात, विनिर्माण, सेवाओं और नवाचार क्षेत्रों में दीर्घकालिक निवेश को बढ़ावा देता है।

27 जनवरी 2026: लगभग दो दशकों की बातचीत के बाद, भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया गया। इस ऐतिहासिक समझौते से दोनों पक्षों के बीच व्यापार किए जाने वाले लगभग 90 प्रतिशत सामानों पर टैरिफ समाप्त या तेजी से कम होने की उम्मीद है, जिससे कपड़ा, इंजीनियरिंग उत्पाद, समुद्री उत्पाद और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।

2 फरवरी 2026: आखिरी व्यापार समझौता अमेरिका के साथ हुआ, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए कुल टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे