प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जॉर्जिया मेलोनी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

एक बार फिर मिले मोदी-मेलोनी, G-20 में 'Melodi' ने लूटी महफिल, VIDEO हुआ वायरल

G20 Summit News: प्रधानमंत्री मोदी जोहान्सबर्ग पहुंचे और जी20 सम्मेलन में भाग लिया, जहां उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य, सतत विकास और अंतरराष्ट्रीय नेताओं से सहयोग पर चर्चा की।

अक्षय साहू

PM Modi Meet Giorgia Meloni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे, जहां उन्होंने जी20 सम्मेलन में हिस्सा लिया। उनके आगमन पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की, जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा शामिल रहे। मेलोनी से वह मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए, जबकि लूला से उन्होंने गले मिलकर अभिवादन किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने मादक पदार्थ और आतंकवाद के गठजोड़ से निपटने के लिए जी20 के भीतर एक नई पहल का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया कि भारत ने स्वास्थ्य आपात स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जी20 वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल प्रतिक्रिया दल गठित करने का सुझाव भी रखा है। यह दल संकट के समय सदस्य देशों की संयुक्त प्रतिक्रिया को सशक्त बनाएगा।

पीएम ने एक्स पर दी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के बाद एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने सम्मेलन के पहले सत्र में भाग लिया, जहां चर्चा का केंद्र सभी को साथ लेकर चलने और सतत विकास पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि चूंकि अफ्रीका पहली बार जी20 सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, यह समय विकास के नए मानदंड तय करने और साझा समृद्धि पर ध्यान देने का है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि भारत के सभ्यतागत मूल्यों में निहित ‘इंटीग्रल ह्यूमैनिज़्म’ का सिद्धांत आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा प्रस्तावित ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम का विचार इस सोच से प्रेरित है कि स्वास्थ्य आपातकाल या प्राकृतिक आपदा के समय अगर देश मिलकर काम करें तो पूरी मानवता को लाभ होता है।

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने किया स्वागत

विदेश मंत्रालय ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जोहान्सबर्ग एक्सपो सेंटर में आयोजित जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहां उनका स्वागत दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से मुलाकात की। मोदी ने लिखा कि भारत-ब्रिटेन साझेदारी इस वर्ष नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ी है और दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करेंगे।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी