अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'जहां हैं वहीं रहें, अगले 48 घंटे घर से बाहर न निकलें'; ट्रंप की धमकी के बाद भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट

India Issues Advisory Iran: ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमलों और ट्रंप की 'महाविनाश' की चेतावनी के बीच, भारत सरकार ने वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए 48 घंटे की इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है।

अमन उपाध्याय

India Issues Advisory Iran After Trump Threat: पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां से भारी तबाही की आहट सुनाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई 'मिडनाइट डेडलाइन' के बीच युद्ध ने विकराल रूप ले लिया है। ईरान में तेजी से बिगड़ते सुरक्षा हालातों और सैन्य हमलों को देखते हुए, भारत सरकार ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी (Advisory) जारी की है।

भारतीयों को दूतावास की सलाह

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अगले 48 घंटों तक अत्यधिक सावधानी बरतने की हिदायत दी है। दूतावास द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, वे 'जहां हैं वहीं रहें' (Stay put where they are) और किसी सुरक्षित स्थान पर पनाह लें। भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक आवाजाही से बचें और किसी भी प्रकार के मूवमेंट से पहले भारतीय दूतावास के साथ संपर्क जरूर करें।

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संघर्ष को 'इतिहास का सबसे अहम पल' करार दिया है। हमलों के बीच ट्रंप ने एक खौफनाक चेतावनी देते हुए कहा, 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, पर ऐसा होगा।' ट्रंप ने सोमवार को अल्टीमेटम दिया था कि यदि मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान ने होर्मुज को नहीं खोला, तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने ईरानी नागरिकों के प्रति संवेदना जताते हुए यह भी कहा, 'भगवान ईरान के लोगों की रक्षा करें।'

रणनीतिक ठिकानों पर प्रहार

अमेरिकी और इजरायली सेना ने ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही ईरान के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान की आर्थिक धुरी खर्ग आइलैंड (Kharg Island) और देश के महत्वपूर्ण रेलवे नेटवर्क पर भीषण बमबारी की गई है। इन हमलों के कारण ईरान के कई शहरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और बड़े स्तर पर 'ब्लैकआउट' देखा जा रहा है।

इस सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान पर 'आर्थिक आतंकवाद' फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज रात इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा।

अमेरिकी तेल क्षेत्रों को बनाया निशाना

दबाव के बावजूद ईरान ने भी कड़ा सैन्य जवाब दिया है। ईरानी सेना ने मध्य-पूर्व में स्थित अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के तेल और गैस क्षेत्रों पर हमले किए हैं। इसके साथ ही इजरायल की मिलिट्री फैसिलिटी पर भी हवाई हमले किए जाने की खबर है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है।

छात्रों के बाद अब CRPF जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम, जानें क्या है पूरा मामला

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार

नई टीम के साथ आगामी चुनावों के लिए BJP का मेगा प्लान, नितिन नबीन की बैठक में संगठन से लेकर रणनीति पर चर्चा