ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दी बधाई, कहा- रिश्तों को देंगे नई ऊंचाई

Iran-India Relations: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी को बधाई दी और भारत-ईरान के ऐतिहासिक रिश्तों को मजबूत करने की इच्छा जताई।

अक्षय साहू

Masoud Pezeshkian Independence Day Wish: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेशी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतवासियों को बधाई दी। इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने भी पीएम मोदी को बधाई दिया। उन्होंने भारत और ईरान के बीच रिश्तों को और मजबूत करने और इसे भविष्य में और आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। 

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने यह बधाई संदेश भारत में ईरान के दूतावास के जरिए पीएम मोदी को दी। उन्होंने इस मौके पर दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे और व्यापक रिश्तों को मजबूत करने का एक सुनहरा समय बताया है। 

भारत-ईरान के बीच गहरे ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संबंध

मसूद पेजेशकियान ने अपने संदेश में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच एक साझे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध रहे हैं। दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी रिश्ते हैं, वे भी काफी पुराने और मजबूत हैं। ईरानी राष्ट्रपति के अनुसार यह जुड़ाव आगे चलकर भारत और ईरान के साझा हितों के आधार पर रिश्तों को और बढ़ाने में एक कीमती नींव का काम कर सकते है। 

उन्होंने अपने संदेश में एक बार फिर दोहराया कि तेहरान भारत के साथ अपने व्यापक और मजबूत रिश्ते को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पेजेशकियान ने कहा कि ईरान आपसी भरोसे और सम्मान के माहौल में दोनों देशों के बीच के रिश्तों को पहले से और मजबूत करने और दोनों के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए और भी असरदार कदम उठाने के लिए तैयार है। मसूद पेजेशकियान के इस संदेश से यह स्पष्ट है कि ईरान दिल्ली के साथ अपने राजनयिक और रणनीतिक रिश्तों को लेकर काफी गंभीर है। 

भारत की तरक्की और खुशहाली की कामना

पेजेशकियान ने अपने संदेश के आखिर में भारत की खुशहाली, तरक्की, कल्याण और खुशी की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दुआ की कि आने वाले समय में भारत और ईरान के बीच का यह पुराना रिश्ता और मजबूत हो और आगे बढ़े। ईरान के राष्ट्रपति की ओर से यह बधाई संदेश ऐसे वक्त में आया है जब शनिवार को भारत अपनी आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता