बांग्लादेश ने रोकी विजा सेवाएं , फोटो (सो. एआई डिजाइन) 
विदेश

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में कड़वाहट तेज! युनूस सरकार ने रोकी वीजा सेवाएं, ट्रंप से लगाई गुहार

Bangladesh News: भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव और बढ़ गया है। सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम युनूस सरकार ने दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में अपनी वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

अमन उपाध्याय

India Bangladesh Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के बीच उपजे कूटनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर दिल्ली सहित भारत में स्थित अपने प्रमुख मिशनों से वीजा सेवाएं निलंबित करने का आदेश दिया है।

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार एम. तौहीद हुसैन ने जानकारी दी है कि भारत में स्थित बांग्लादेश के तीन अहम राजनयिक मिशनों में फिलहाल वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

किन शहरों में थमीं वीजा सेवाएं?

कोलकाता में उप उच्चायोग ने अचानक रातोंरात वीजा सेवाएं रोक दी हैं। वहीं, नई दिल्ली और अगरतला स्थित मिशनों में भी वीजा जारी करने का काम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, मुंबई और चेन्नई में स्थित बांग्लादेश के राजनयिक मिशनों में वीजा सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

अमेरिका से 'वीजा बॉन्ड' पर रियायत की मांग

भारत के साथ तनाव के बीच बांग्लादेश अब अमेरिका की ओर देख रहा है। तौहीद हुसैन ने बताया कि बांग्लादेश अमेरिका द्वारा हाल ही में लागू की गई ‘वीजा बॉन्ड’ की आवश्यकता से छूट पाने के लिए राजनयिक प्रयास करेगा। उन्होंने इस निर्णय को बांग्लादेश के लिए 'दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक' बताया, हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह नियम केवल बांग्लादेश के लिए नहीं बल्कि कई देशों के लिए आव्रजन चुनौतियां पैदा कर रहा है।

पाकिस्तान से फाइटर जेट खरीदने की तैयारी?

एक और चौंकाने वाले घटनाक्रम में, जब विदेश सलाहकार से पाकिस्तान से जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान खरीदने की बांग्लादेश की रुचि के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में बातचीत चल रही है और चीजों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।

5 अगस्त के बाद बढ़ी टेंशन

भारत और बांग्लादेश के बीच यह तनाव 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से शुरू हुआ था। छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद भारत ने भी सुरक्षा कारणों से बांग्लादेशी नागरिकों के लिए वीजा पर रोक लगा दी थी। तब से दोनों देशों के बीच संबंधों में लगातार खिंचाव बना हुआ है।

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह भारत के लिए बड़े सम्मान की बात, हल्के में लेना बड़ी गलती

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद