इमरान खान और असीम मुनीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'सत्ता की भूख के लिए...' इमरान खान ने असीम मुनीर को लेकर किया सनसनीखेज दावा

Imran Khan on Munir: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर सेना प्रमुख असीम मुनीर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुनीर सत्ता में अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रहे...

अमन उपाध्याय

Islamabad: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुनीर सेना की गरिमा को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सत्ता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों को दांव पर लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इमरान खान ने कहा, "देश अभी मुनीर के कानून के तहत चल रहा है, और आईएसआई (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) उन्हें पूरा संरक्षण दे रही है।

वह सत्ता पर कब्जा बनाए रखने के लिए किसी भी राष्ट्रीय हित को त्यागने को तैयार हैं। मौजूदा सेना प्रमुख सेना का उसी तरह अपमान कर रहे हैं, जैसा याह्या खान ने किया था। उल्लेखनीय है कि जनरल याह्या खान के शासनकाल में ही पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में गृहयुद्ध हुआ था, जिसके बाद वहां एक स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ। इमरान खान का यह बयान सेना और सरकार के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है।

संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप

इमरान खान ने वर्तमान सरकार और संवैधानिक संस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय सीनेट, राष्ट्रीय असेंबली, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सभी असंवैधानिक हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश में एक ऐसी संवैधानिक अदालत गठित की गई है, जो सिर्फ औपचारिकता निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस अदालत ने संसद में उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सीटों की संख्या जानबूझकर घटा दी।

इमरान खान और असीम मुनीर

पिछले दो वर्षों से विभिन्न मामलों में जेल में बंद इमरान खान ने दावा किया कि एक असाधारण फैसले के तहत PTI की सीटें अन्य दलों को सौंप दी गईं। उनका यह भी कहना है कि संवैधानिक अदालतें, जिनका काम निष्पक्ष न्याय देना होता है, अब सेना प्रमुख असीम मुनीर के समर्थकों से भरी हुई हैं। इसके अलावा, खान ने मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा पर इतिहास में सबसे बड़ी चुनावी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन सभी कार्यवाहियों से देश में संवैधानिक प्रक्रिया और लोकतंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

बुशरा बीबी के साथ हो रहा दुर्व्यवहार

इमरान खान ने असीम मुनीर के खिलाफ आरोप लगाते हुए बयान में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने असीम मुनीर के संबंध में ऐसी शिकायतें की हैं। हाल ही में, खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि जेल में उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार में और वृद्धि हुई है। साथ ही, उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया जा रहा है। खान ने यह भी बताया कि उनकी कोठरी में टीवी देखने की सुविधा भी बंद कर दी गई है। उनके अनुसार, यह सब एक कर्नल और जेल अधीक्षक द्वारा 'असीम मुनीर के आदेश पर' किया जा रहा है।

असीम मुनीर को देना होगा जवाबथ

इमरान खान ने अपनी पार्टी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अगर जेल में उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी असीम मुनीर पर होगी। उन्होंने यह भी कहा, "मैं अपना पूरा जीवन जेल में बिताने को तैयार हूं, लेकिन अत्याचार और दमन के सामने झुकना मेरे लिए कोई विकल्प नहीं है।" पाकिस्तान की जनता के नाम उनका संदेश साफ था: "किसी भी हालत में इस दमनकारी व्यवस्था के आगे न झुकें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी