इमरान खान 
विदेश

इमरान खान की पार्टी में अभी बाकी है जान, PTI ने बड़ी रैली का किया एलान

इमरान खान की पीटीआई यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने एक बड़ी रैली का एलान कर दिया है। जो कि शरीफ सरकार की मुश्किलो को बढ़ा सकता है। PTI के नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी में रैली आयोजित करने के लिए कराची से रवाना हो गया है।

साक्षी सिंह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी में तमाम झंझावतों के बाद भी जान अभी बाकी है। इमरान खान की पीटीआई यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने एक बड़ी रैली का एलान कर दिया है। जो कि शरीफ सरकार की मुश्किलो को बढ़ा सकता है।

PTI के नेताओं और कार्यकर्ताओं का काफिला खैबर पख्तूनख्वा के स्वाबी में रैली आयोजित करने के लिए कराची से रवाना हो गया है। ये रैली 5 अगस्त को यानी कल निकाली जाएगी।

काफिला कराची से स्वाबी के लिए रवाना

एक्स पर एक पोस्ट में पीटीआई ने कहा कि इमरान खान के एलान पर हम कराची छोड़ रहे हैं। पूरे सिंध से काफिला हमारे साथ जुड़ेगा। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो भी शेयर किया गया है। इसमें PTI सिंध प्रांतीय अध्यक्ष हलीम आदिल शेख ने कहा कि हमारी पार्टी सिंध का काफिला कराची से स्वाबी के लिए रवाना हो गया। कराची जाते समय पीटीआई के हजारों समर्थक काफिले में शामिल होंगे।

पूरी दुनिया सुनेगी पाकिस्तानी आवाम को

साथ ही पीटीआई नेताओं ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए नारे लगाए। एक्स पर एक दूसरे पोस्ट में पीटीआई ने कहा कि कराची से निकला काफिला हैदराबाद की ओर जा रहा था। एक्स को संबोधित करते हुए पीटीआई अध्यक्ष ने कहा कि इमरान खान के एलान पर पूरी दुनिया पाकिस्तानियों की पुकार सुनेगी।

शहबाज शरीफ को मुस्किल देगी PTI की रैली

पाकिस्तानी समाचार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने पार्टी को पंजाब और इस्लामाबाद में सार्वजनिक सभा आयोजित करने की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद पार्टी ने स्वाबी रैली की घोषणा की। पीटीआई नेता शरीफ सरकार पर ज्यादा दबाव बनाने और पीटीआई को और अधिक मजबूत दिखान के लिए एक रिकॉर्ड कायम करने के लिए सार्वजनिक सभा की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG