पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

इमरान खान की सेहत बिगड़ी, जेल में डॉक्टरों की टीम ने किया मेडिकल चेक-अप, समर्थकों में बढ़ी चिंता

Imran Khan Health: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत की चिंताओं के बीच अडियाला जेल में डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनका ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल तथा आंखों का विस्तृत चेकअप किया।

प्रिया सिंह

Imran Khan Health In Jail: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर लगातार बढ़ती चिंताओं के बीच रावलपिंडी की अडियाला जेल में उनका मेडिकल चेकअप किया गया है। 73 वर्षीय इमरान खान साल 2023 से भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से ही उच्च सुरक्षा वाली इस जेल में बंद हैं।

समर्थकों द्वारा पर्याप्त चिकित्सा सुविधा न मिलने के आरोपों के बीच पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डॉक्टरों ने उनका विस्तृत परीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री के ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और आंखों के स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जांचें संपन्न कीं।

PIMS के डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, PIMS के वरिष्ठ चिकित्सक के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अडियाला जेल पहुंची। डॉक्टरों ने जेल अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों की मदद से इमरान खान के स्वास्थ्य का विस्तृत मूल्यांकन किया।

मेडिकल जांच के दौरान उनके ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच की गई। इसके अलावा उनकी आंखों की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। इमरान खान पहले भी आंखों से जुड़ी समस्या की शिकायत कर चुके हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए PIMS ले जाया गया था।

जेल प्रशासन का कहना है कि इमरान खान को जरूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, उनकी पार्टी और समर्थक स्वास्थ्य को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अस्पताल शिफ्ट करने की मांग

इमरान खान के इलाज को लेकर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के 18 अगस्त के निर्देश का भी जिक्र किया जा रहा है। अदालत ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।

हालांकि, उन्हें निजी अस्पताल भेजने के बजाय PIMS ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें वापस अडियाला जेल भेज दिया गया। इसके बाद पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ यानी PTI ने मांग की कि इमरान खान को इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए।

PTI का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल में उनकी विस्तृत जांच और आवश्यक उपचार कराया जाना चाहिए। पार्टी ने जेल में उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर अपनी चिंता भी जताई है।

27 सितंबर को PTI का विरोध प्रदर्शन

इमरान खान की रिहाई और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर PTI ने 27 सितंबर को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार, प्रदर्शन के जरिए सरकार पर इमरान खान के इलाज और रिहाई को लेकर दबाव बनाने की कोशिश की जाएगी।

अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से इमरान खान कई कानूनी मामलों का सामना कर रहे हैं। वर्ष 2023 से उनकी गिरफ्तारी और जेल में रहने का मुद्दा पाकिस्तान की राजनीति में लगातार चर्चा में बना हुआ है।

उनकी सेहत से जुड़े ताजा मेडिकल चेकअप के बाद अब PTI और समर्थकों की नजर आगे की चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल स्थानांतरण की मांग पर है।

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे