इमरान खान की बहन अलीमा खान लाहौर में गिरफ्तार, कोट लखपत जेल में किया गया शिफ्ट, PTI ने की तत्काल रिहाई की मांग

Imran Khan PTI Protest September 27: इमरान खान की बहन अलीमा खान को लाहौर में हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल भेजा गया। PTI ने गिरफ्तारी का विरोध कर उनकी रिहाई की मांग की है।
Imran Khan Sister Aleema Khan Arrested
इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Imran Khan Sister Aleema Khan Arrested: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को पुलिस ने मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर, 1960 (MPO) के सेक्शन 3 के तहत लाहौर में हिरासत में लिया है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के मुताबिक अलीमा अपने घर से जिम जाने के लिए निकली थीं, तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 

पार्टी सूत्रों ने बताया कि अलीमा लाहौर के अपर मॉल में अपने घर से जिम जाने के लिए निकली थीं, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में कोट लखपत जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, लिटन रोड पुलिस ने PTI फाउंडर की बहन को तब हिरासत में लिया, जब उनकी गाड़ी पुलिस स्टेशन में खड़ी थी।

हम ऐसे कदमों से नहीं डरते: नोरीन नियाजी 

इमरान खान की एक और बहन नोरीन नियाजी ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए बताया कि अलीमा को उनके घर से निकलते समय हिरासत में लिया गया और उन्हें कोट लखपत जेल ले जाए जाने की जानकारी मिली थी। नोरीन ने कहा, मुझे नहीं पता कि वे महिलाओं को भी गिरफ्तार करने के लिए इतने परेशान क्यों हैं। 

उन्होंने कहा कि PTI अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने उन्हें फोन किया था और अलीमा की गिरफ्तारी के बारे में स्थिति जानना चाहते थे। हम ऐसे कदमों से नहीं डरते हैं और हमेशा अपने भाई के लिए कोशिश करते रहेंगे।

अलीमा को तुरंत रिहा करे सरकार: PTI चीफ 

इस बीच, PTI चीफ गौहर अली खान ने कहा कि नोरीन ने उन्हें फोन पर अपनी बहन की गिरफ्तारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अलीमा को गिरफ्तार करना या हिरासत में रखना हिंसा और तनाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, हम अलीमा खान की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं यह स्थिति को और खराब करने की दिशा में पहला कदम है।

बैरिस्टर गोहर ने कहा  कि, हमने हमेशा यह स्पष्ट किया है कि हमारा मार्च शांतिपूर्ण और राजनीतिक होगा, पार्टी का उद्देश्य शांतिपूर्ण संघर्ष के जरिए अपनी संवैधानिक और राजनीतिक मांगों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह का टकराव या हिंसा नहीं चाहते हैं।गौहर अली खान ने पाकिस्तान सरकार से मांग की कि ऐसे सभी कदमों को तुरंत रोका जाए और अलीमा की तुरंत रिहाई की मांग की, और कहा कि पार्टी जल्द ही ऐसे कदमों के खिलाफ अपनी रणनीति की घोषणा करेगी।

Imran Khan Sister Aleema Khan Arrested
बातचीत खुली है, पर हमले का जवाब पूरी ताकत से देंगे: ईरानी स्पीकर गालिबाफ की सख्त चेतावनी

27 सितंबर को इस्लामाबाद में प्रदर्शन का ऐलान

इससे पहले, बैरिस्टर गोहर ने सरकार के साथ बातचीत का समर्थन किया, यह देखते हुए कि ठंडे राजनीतिक माहौल के बीच बातचीत में कोई प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि  बैरिस्टर गौहर ने कहा कि राजनीतिक समस्या के लिए राजनीतिक समाधान की जरूरत है और उन्हें सुलझाने के लिए हर साइड को एक कदम पीछे हटना होगा।

पहले की रूलिंग पार्टी ने पार्टी फाउंडर इमरान खान की रिहाई और संविधान की सर्वोच्चता की मांग करते हुए 27 सितंबर को इस्लामाबाद में मार्च समेत पूरे देश में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com