हॉन्गकॉन्ग की 35 मंजिला इमारत में आग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

हॉन्गकॉन्ग की 35 मंजिला इमारत में आग, 4 की मौत; बिल्डिंग में हजारों लोग फंसे, मची-चीख पुकार- VIDEO

Massive Fire Hong Kong Buildings: हॉन्गकॉन्ग के ताई पो में 35-मंजिला वांग फुक कोर्ट में आग लगी, 4 की मौत, कई लोग फंसे; बांस मचान के कारण आग तेजी से फैल गई।

अक्षय साहू

Hong Kong Fire: हॉन्गकॉन्ग के ताई पो जिले के वांग फुक कोर्ट नाम के एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भीषण आग लग गई। यह कॉम्प्लेक्स 35 मंजिला इमारतों का समूह है और इसमें तीन इमारतों में आग फैल गई। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और नौ लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में एक फायरफाइटर भी शामिल है। फायर विभाग ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग अंदर फंसे हुए हैं। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि इमारतों में कई लोग फंसे हो सकते हैं, लेकिन उनकी सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है। वांग फुक कोर्ट न्यू टेरिटरीज के ताई पो इलाके में बना एक बड़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स है। यहां करीब 4,000 लोग रहते हैं और इसमें लगभग 1,984 फ्लैट हैं।

बांस की मचान के कारण तेजी से फैली आग

जानकारी के मुताबिक, इमारतों में मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा था। उसी वजह से इमारतों को बांस की मचान (बैंबू स्कैफोल्डिंग) से ढका गया था। बांस की यह मचान निर्माण कार्य में स्टील के ढांचे की जगह इस्तेमाल की जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बांस हल्का होता है, मजबूत होता है और इसे ऊंचाई तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। हॉन्गकॉन्ग दुनिया में बांस की मचान के इस्तेमाल के लिए काफी मशहूर है।

लेकिन जब आग लगती है, तो बांस बहुत जल्दी जलने लगता है और लपटें तेजी से ऊपर फैल जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा ही कुछ वांग फुक कोर्ट की आग में हुआ, जिससे आग तीन इमारतों तक फैल गई। इसी वजह से सरकार का विकास ब्यूरो अब बांस की मचान के इस्तेमाल को धीरे-धीरे बंद करने की योजना बना रहा है।

 सरकार ने खोले अस्थायी शेल्टर

हादसे के बाद हॉन्गकॉन्ग सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी शेल्टर खोले हैं। ये शेल्टर क्वॉन्ग फुक कम्युनिटी हॉल और तुंग चेओंग स्ट्रीट लीजर बिल्डिंग में बनाए गए हैं। इसके अलावा ऐलिस हो मियू लिंग नेथरसोले अस्पताल में एक हेल्प डेस्क भी तैयार किया गया है ताकि लोगों को सहायता, जानकारी और जरूरी संसाधन मिल सकें। ताई पो जिला कार्यालय हालात पर नजदीकी नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर और शेल्टर खोले जाएंगे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन