Israel Hezbollah War (सौजन्य-एक्स) 
विदेश

Hezbollah Israel War: हिजबुल्ला ने इजराइल में रॉकेट हमले किए तेज, नागरिकों को मिली चेतावनी

हिजबुल्ला ने मंगलवार को इजराइल में कई रॉकेट दागे और आतंकवादी समूह के कार्यवाहक नेता ने उस दबाव को बनाए रखने का संकल्प लिया जिसके कारण हजारों इजराइलियों को लेबनानी सीमा के समीप अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।

प्रिया जैस

बेरूत: इजराइल पर हिजबुल्ला का हमला थमते नहीं दिख रहा है। मंगलवार को भी हिजबुल्ला ने इजराइल पर कई रॉकेट दागने का सिलसिला शुरू रखा और आतंकवादी समूह के कार्यवाहक नेता ने संकल्प लिया कि वे इस दबाव को बनाना जारी रखेंगे। इन हमलों के चलते मंगलवार को हजारों की तादात में इजराइलियों को लेबनानी सीमा के समीप अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है।

इन हमलों के चलते इजराइल की सेना ने दावा करते हुए कहा है कि उसने और सैनिकों को दक्षिणी लेबनान में भेजा है और एक हवाई हमले में हिजबुल्ला का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया है। मंगलवार को हिजबुल्ला ने इजराइल में हाइफा शहर तक कई रॉकेट दागे।

इसके बाद इजराइली सरकार ने उत्तरी तटीय शहर के निवासियों को आगाह किया है कि वे अपनी गतिविधियां सीमित करें। इसके परिणाम स्वरुप वहां के विद्यालयों को बंद करना पड़ा है।

मंगलवार को छोड़े 180 रॉकेट

इजराइली सेना के मुताबिक हिजबुल्ला ने सीमा पार से करीब 180 रॉकेट छोड़े। हिजबुल्ला के कार्यवाहक नेता शेख नईम कासिम ने कहा कि लेबनान के बड़े हिस्सों में इजराइल के हवाई हमलों के हफ्तों बाद भी उसकी सैन्य क्षमताएं बरकरार हैं। इजराइल के इन हमलों में पिछले कुछ सप्ताह में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।

कासिम ने एक अज्ञात स्थान से वीडियो के माध्यम से संदेश के जरिए कहा कि हिजबुल्ला लंबे समय तक उसके नेता रहे हसन नसरल्ला की जगह लेने के लिए एक नए नेता का नाम तय करेगा, ‘‘हालांकि युद्ध के कारण परिस्थितियां कठिन हैं।''

लेबनान के लोगों को संबोधित करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिजबुल्ला को ‘‘पिछले कई वर्षों की तुलना में कमजोर'' बताया।

नरसल्ला और साथियों को मार गिराया

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नसरल्ला और नसरल्ला का स्थान लेने वाले तथा उसका भी स्थान लेने वाले व्यक्ति समेत हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है।'' नसरल्ला पिछले महीने बेरूत में इजराइल के एक हवाई हमले में मारा गया था।

नसरल्ला के रिश्ते के भाई सफीद्दीन को आम तौर पर उसका उत्तराधिकारी माना जाता है लेकिन अभी उत्तराधिकारी पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। सफीद्दीन सार्वजनिक रूप से नजर भी नहीं आया है।

इजराइल की सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हेगारी ने मंगलवार रात को कहा कि इजराइल अभी सफीद्दीन की स्थिति का पता लगा रहा है और उसने हिजबुल्ला पर बेरूत में एक स्थान पर हाल में किए हमले की जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया जहां सफीद्दीन के होने की आशंका थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार