हिज्बुल्ला कमांडर इब्राहिम कोबेसी की मौत 
विदेश

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह कमांडर इब्राहिम कुबैसी को किया ढेर, टेंशन में UN चीफ

हिज्बुल्ला नेअपने एक शीर्ष कमांडर इब्राहिम कोबेसी की मौत की पुष्टि की, जो दक्षिणी बेरूत उपनगर में इजराइली हमले में मारा गया।

राहुल गोस्वामी

बेरूत: हिज्बुल्ला ने बीते मंगलवार को अपने एक शीर्ष कमांडर इब्राहिम कोबेसी की मौत की पुष्टि की, जो दक्षिणी बेरूत उपनगर में इजराइली हमले में मारा गया। इस हमले में छह मंजिला इमारत की तीन मंजिलों को निशाना बनाया गया था।

जानकारी दें कि बीते एक सप्ताह से भी कम समय में बेरूत पर यह इजराइल का तीसरा बड़ा हमला था। वहीं इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच जारी संघर्ष के तेज होने के बीच कोबेसी आतंकवादी संगठन का पहला सदस्य है जिसे मौजूदा संघर्ष के दौरान मृत घोषित किया गया है।

इस बाबत इजराइल ने कहा कि कोबेसी हिज्बुल्ला का शीर्ष कमांडर था, जो संगठन की रॉकेट और मिसाइल इकाई का जिम्मा संभालता था। इजराइली सैन्य अधिकारियों ने कहा कि कोबेसी इजराइल की ओर निशाना बनाकर रॉकेट और मिसाइल दागे जाने के लिए जिम्मेदार था और उसने वर्ष 2000 के हमले की साजिश रची थी जिसमें तीन इजराइली सैनिकों का अपहरण कर लिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी।

इधर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटारेस ने लेबनान पर हो रहे हमले को लेकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के हमले अस्थिरता को ही बढ़ावा देते हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने देशों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून को न मानने और हमला कर इन कानूनों से बच जाने को लेकर भी चिंता जताई है। फिलहाल लेबनान में इजरायली सेना के हमले में कम से कम 558 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। इस हमले में 50 बच्चे भी शामिल हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट