दुनिया भर में साल 2026 का आगाज, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

दुनिया में शुरू हुआ नए साल का जश्न, न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी; देखें VIDEO

World Welcomes New Year 2026: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही दुनिया के कई देशों में जश्न का माहौल बन गया है। सबसे पहले किरिबाती में नए साल ने दस्तक दी, इसके बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में जश्न मना।

अमन उपाध्याय

World Celebrates New Year 2026: दुनिया में सबसे पहले साल 2026 का स्वागत प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप पर किया गया।  टाइम जोन के अंतर के कारण यहां भारत से करीब साढ़े आठ घंटे पहले नए साल का सूरज निकला और जश्न शुरू हुआ। किरिबाती कई एटोल से बना एक खूबसूरत द्वीप समूह है जिसे किरिबास के नाम से भी जाना जाता है।

वहीं, न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में नए साल का स्वागत बेहद भव्य तरीके से किया गया। ऑकलैंड में बारिश के मौसम के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और शहर के मुख्य केंद्रों पर जमकर आतिशबाजी हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी नए साल ने दस्तक दी।

शानदार आतिशबाजी का आयोजन

सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया जिससे पूरा आसमान बहुरंगी रोशनी से नहा उठा। लोग बाहें खोलकर साल 2026 का स्वागत कर रहे हैं और जश्न का खुमार हर तरफ देखा जा सकता है।

देखें VIDEO-

जापान में 108 बार बजाई गई घंटियां

जापान में नए साल के स्वागत की परंपरा दुनिया से थोड़ी अलग और पवित्र मानी जाती है। यहां 31 दिसंबर की रात को 'ओमिसोका' कहा जाता है। बौद्ध मंदिरों में शांति और समृद्धि की कामना के साथ विशाल घंटियों को 108 बार बजाया गया। वहीं, उत्तर और दक्षिण कोरिया में भी पारंपरिक तरीके से एक साथ जमा होकर लोगों ने आने वाले साल के लिए सुख और शांति की प्रार्थना की।

सिंगापुर में नए साल का भव्य स्वागत

2026 के आगमन पर सिंगापुर जगमगाती रोशनी और रंग-बिरंगी रौनक से सराबोर नजर आया। मरीना बे से लेकर मशहूर स्काईलाइन तक, ऊंची इमारतों को आकर्षक लाइटिंग और भव्य सजावट से सजाया गया जिसने नए साल के उत्सव को यादगार बना दिया। आतिशबाजी, लेजर शो और लाइव कार्यक्रमों के साथ सिंगापुर ने पूरी दुनिया के सामने नए साल का शानदार स्वागत पेश किया।

चीन में नए साल का जश्न

वहीं, पड़ोसी देश चीन में भी नए साल का जश्न शुरू हो गया है। काउंटडाउन घड़ी की अंतिम टिक-टिक के साथ ही वहां नए वर्ष का स्वागत किया गया।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा