हाफिज सईद, फोटो ( सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'हाफिज सईद चुप नहीं बैठा', बांग्लादेश के रास्ते भारत में हमले की तैयारी, VIDEO में खतरनाक खुलासा

Pakistan Terrorist Rally: लश्कर-ए-तैय्यबा के आतंकी संगठन ने भारत के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के मुताबिक, हाफिज सईद अब बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमला करने की योजना बना रहा है।

अमन उपाध्याय

Lashkar commander Hafiz Saeed Attack Plan:  लश्कर-ए-तैय्यबा का प्रमुख हाफिज सईद एक बार फिर भारत पर हमले की नई साजिश रच रहा है। इस बार उसने बांग्लादेश को अपनी साजिश का नया ठिकाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, हाफिज सईद ने अपने एक सहयोगी को बांग्लादेश भेजा है जो वहां भारत के खिलाफ हमले की तैयारी में जुटा है। यह सहयोगी स्थानीय युवाओं को जिहाद के नाम पर उकसा रहा है और उन्हें आतंकी ट्रेनिंग दे रहा है।

इस सनसनीखेज खुलासे की जानकारी लश्कर कमांडर और हाफिज सईद के करीबी सैफुल्लाह सैफ ने दी है। उसने 30 अक्टूबर को पाकिस्तान के खैरपुर तमीवाली में आयोजित एक रैली में यह बयान दिया। रैली में उसने कहा कि “हाफिज सईद चुप नहीं बैठा है, वह बांग्लादेश के रास्ते भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है।”

देखें VIDEO-

सैफुल्लाह ने अपने उग्र भाषण में पाकिस्तानियों को जिहाद में शामिल होने के लिए उकसाया। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह लोगों से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आह्वान करता दिख रहा है। उसने दावा किया कि “पूर्वी पाकिस्तान (यानी बांग्लादेश) में हमारे लोग सक्रिय हैं और भारत को जवाब देने के लिए तैयार हैं।”

पाकिस्तानी सेना की झूठी तारीफ

रैली में सैफुल्लाह ने पाकिस्तान की सेना की झूठी बहादुरी की भी तारीफ की। उसने कहा कि 9-10 मई की रात भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत को जवाब दिया और इससे दुनिया ने पाकिस्तान की ताकत देखी। उसने यह भी कहा कि “अब अमेरिका हमारे साथ है और बांग्लादेश भी फिर पाकिस्तान के करीब आ रहा है।”

इस भाषण से यह साफ है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी भारत के खिलाफ नए मोर्चे खोलने की साजिश में जुटे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बयान को गंभीरता से ले रही हैं, क्योंकि यह बयान उस वक्त आया है जब भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सफल हमले किए थे।

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति