कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1 बना गोल्डी बराड़ सोर्स: सोशल मीडिया
विदेश

कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1 पर गोल्डी बराड़, पकड़वाने वाले को मिलेगा 2.5 लाख डॉलर का इनाम

Most Wanted Goldy Brar: अमेरिका के बाद अब कनाडा ने भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर 1 की सूची में रख दिया है। इतना ही नहीं पकड़वाने वाले को 2.5 लाख डॉलर का इनाम भी मिलेगा।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • अमेरिका के बाद कानाडा में भी गोल्डी बराड़ की तलाश

  • कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1 बना गोल्डी बराड़

  • आरोपी को पकड़वाने पर 2.5 लाख डॉलर का इनाम मिलेगा

Canada Top 1 Most Wanted Goldy Brar: कनाडा में भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर दहशत का माहौल है। कनाडा पुलिस और जांच एजेंसियों ने उसकी तलाश तेज कर दी है। इतना ही नहीं पकड़वाने वाले को 2.5 लाख डॉलर का इनाम भी देने की घोषणा की है।

अमेरिका के बाद कनाडा में गोल्डी बराड़ को लेकर दहशत

अमेरिका के बाद अब कनाडा में भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर खौफ का माहौल है। कनाडा के बोलो प्रोग्राम ने अपनी नई टॉप-25 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी की है, जिसमें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पहले नंबर पर रखा है। ऐसे में अब अमेरिका में FBI के साथ ही साथ कनाडा की जांच एजेंसियों को भी गोल्डी बराड़ की तलाश है।

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के ऊपर 2.33 करोड़ रुपये का इनाम

कनाडा पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़वाने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की है। जानकारी देने वाले व्यक्ति को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर यानी 2.33 करोड़ रुपये तक का इनाम भी दिया जाएगा। ये इनाम 2 नवंबर 2027 तक उपलब्ध रहेगा।

बोलो प्रोग्राम के मोस्ट वांटेड लिस्ट में नंबर-1 पर गोल्डी बराड़

गोल्डी बराड़ यानी सतिंदरजीत सिंह का जन्म 11 मार्च 1994 को भारत के पंजाब राज्य में हुआ था। भारत में भी इसे लेकर कई बार पुलिस ने इनाम घोषित किया है। कई सालों से इसे पकड़ने की जद्दोजहद की जा रही है। लेकिन गोल्डी बराड़ लगातार विदेश में बैठकर वारदातों को अंजाम देता रहा है। अब बोलो प्रोग्राम ने अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ को टॉप वन पर रखा है।

गोल्डी बराड़ पर विन्निपेग में सुखदूल सिंह गिल की हत्या का आरोप

बता दें कि गोल्डी बराड़ पर कनाडा के विन्निपेग में 39 साल के सुखदूल सिंह गिल की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2023 को सुबह करीब 10 बजे हेजलटन ड्राइव स्थित एक घर पर गोलीबारी हुई थी। सूचना मिलने पर विन्निपेग पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां 39 वर्षीय सुखदूल सिंह गिल मृत मिले। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी।

गोल्डी बराड़ और करनबीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मामले में 23 फरवरी 2026 को गोल्डी बराड़ और करनबीर सिंह के खिलाफ आरोप तय करने की मंजूरी दी गई थी। दोनों के खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर यानी पहली श्रेणी की हत्या और हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए गए हैं।

अमेरिका की FBI भी कर रही गोल्डी बराड़ की तलाश

कनाडा के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका की FBI भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश में जुटी है। 7 जुलाई 2026 को अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के नतीजों की घोषणा की थी। इसमें गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध गिरोह में कथित भूमिका को लेकर आरोपी बनाया गया था। अमेरिकी एजेंसियों के मुताबिक, उस पर ब्रिटिश कोलंबिया में एक प्रमुख भारतीय हस्ती की हत्या से जुड़े मामले में भी आरोप हैं।

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर