Eboh Noa के पास शरण लेने पहुंचे हजारों लोग 
विदेश

आज आएगा महाप्रलय! Eboh Noa के पास शरण लेने पहुंचे हजारों लोग, देखें VIDEO

Christmas Flood Prophecy Ghana: 25 दिसंबर को भारी बारिश और बाढ़ की भविष्यवाणी करने वाला घाना का एक शख्स जो खुद को आधुनिक नोआ (Noah) बताता है। काफी वायरल हो रहा है।

अर्पित शुक्ला

Ghana Modern Noah Prediction: घाना में एक व्यक्ति ने खुद को आधुनिक दौर का नोआ बताकर सबको चौंका दिया है। उसने बाइबल में वर्णित नोआ (Noah) की कथा से खुद को जोड़ते हुए एक बड़ी नाव (नूह की नाव) भी तैयार की है। उसका दावा है कि 25 दिसंबर को भारी बारिश के साथ प्रलय जैसी बाढ़ आएगी और इस नाव में शरण लेकर ही लोग अपनी जान बचा पाएंगे।

इस दावे को सच मानकर हजारों लोग डर के मारे उसकी बनाई नावों में शरण लेने पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों को एबो की नाव में पहले से अपनी जगह बुक करते हुए देखा जा सकता है।

25 दिसंबर को फिर महाबाढ़ का दावा

पिछले कुछ दिनों से यह शख्स चर्चा में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इन वीडियो में वह 25 दिसंबर को आने वाली बाढ़ की चेतावनी देता नजर आता है और बाइबल में बताई गई तबाही से बचाने वाली आर्क (नाव) बनाता दिखता है।

घाना वेब की रिपोर्ट के अनुसार, इस व्यक्ति का नाम एबो नोआ (Eboh Noah) है। एबो का कहना है कि भगवान ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन दुनिया खत्म हो जाएगी। उसका दावा है कि भगवान भारी बारिश और बाढ़ के जरिए धरती को तबाह करेंगे, इसलिए उन्हें नाव बनाने का आदेश दिया गया।

बाढ़ से बचने के लिए तैयार किया नावों का बेड़ा

एबो का कहना है कि उसने अब तक दस नावें बनाई हैं। उसके अनुसार, 25 दिसंबर से लगातार तीन साल तक बारिश होती रहेगी। इसी वजह से वह नावों का निर्माण कर रहा है, ताकि वह खुद भी सुरक्षित रह सके और अपने अनुयायियों को भी बचा सके।

अगस्त में सामने आया था नाव बनाने का वीडियो

घाना का यह व्यक्ति, जो खुद को नोआ (Noah) बताता है, उसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। वह अपना नाम एबो जीसस या एबो नोआ बताता है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार अगस्त में सुर्खियों में आया था, जब उसने “क्या होगा और कैसे होगा” शीर्षक से एक यूट्यूब वीडियो अपने अनुयायियों के लिए जारी किया था।

क्या है नोआ की कहानी?

बाइबल में नोआ की कहानी के अनुसार, भगवान ने उसे एक विशाल नाव बनाने का आदेश दिया था। उस नाव में नोआ का परिवार और धरती पर रहने वाले सभी जीव-जंतुओं के एक-एक जोड़े को सुरक्षित रखा गया था। महाप्रलय के दौरान 40 दिन और 40 रात तक लगातार बारिश हुई थी।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: तेजस्विन, दिव्या समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, फांसी पर SC का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार को ले जाइए अमेरिका, EVM भी फ्लाइट से भेज देंगे... ट्रंप के बयान पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

मिडिल क्लास को लूटा जा रहा, उन्हें मिलता क्या है? BJP से अलग होते ही बदला शहजाद पूनावाला का सुर

भाजपा की नई संगठन टीम में जातीय-सामाजिक समीकरणों पर खास फोकस; मध्य प्रदेश की हिस्सेदारी भी बढ़ी

छात्र प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई पर SC का बड़ा एक्शन, पूर्व जज और पूर्व CBI चीफ वाली कमेटी करेगी जांच