बांग्लादेश में 27 और 28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान सोर्स: सोशल मीडिया
विदेश

बांग्लादेश में 27 और 28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान, हिंसा के बीच शेख हसीना की पार्टी की ये हैं 8 मांगें

Full Lockdown In Bangladesh: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत वापसी के बाद ढाका सहित कई इलाकों में हिंसा भड़क गई है। इस बीच शेख हसीना की पार्टी ने 8 मांगों की दरकार की है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत वापसी के बाद भड़की हिंसा

  • शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 8 मांगों की दरकार की

  • अवामी लीग द्वारा 27-28 नवंबर को बांग्लादेश में फुल लॉकडाउन का ऐलान

27-28 November Lockdown In Bangladesh: बांग्लादेश भारी हिंसा और तनाव से एक बार फिर जूझ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिर से वतन वापस आना चाहती हैं जिसे लेकर हिंसा चरम पर है। अब आवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को पूरे देश में फुल लॉकडाउन का ऐलान किया है।

इस दौरान शेख हसीना की पार्टी यानी बांग्लादेश अवामी लीग ने 2 दिनों के फुल लॉकडाउन का ऐलान किया। साथ ही साथ पार्टी पर लगे प्रतिबंध हटाने और राजनीतिक बंदियों की रिहाई समेत कई मांगें की हैं।

बांग्लादेश अवामी लीग की ये हैं 8 प्रमुख मांगें

शेख हसीना की पार्टी (अवामी लीग) ने शेख हसीना और पार्टी के ऊपर दर्ज मामलों को वापस लेने से लेकर पार्टी पर लगे कड़े प्रतिबंध को हटाने की मांग की। मंगलवार को अवामी लीग ने शहर में मशाल जुलूस निकाला।

साथ ही बुधवार को प्रदर्शन और तेज करने का ऐलान किया। शेख हसीना 16 नवंबर को बांग्लादेश वापसी का ऐलान कर चुकी हैं। वे 1971 के मुक्ति संग्राम की जीत की वर्षगांठ के अवसर पर भारत लौटेंगी। ऐसे में यहां तनाव बढ़ने की आशंका है।

बांग्लादेश अवामी लीग की ये हैं 8 प्रमुख मांगें
अवामी लीग पर लगा प्रतिबंध हटाना
इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल को खत्म करना
कथित फर्जी मामले और फैसले वापस लेना
राजनीतिक बंदियों की रिहाई
महंगाई और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण
बंद कारखाने खोलना और रोजगार/मजदूरी सुनिश्चित करना
नागरिकों, अल्पसंख्यकों और मीडिया की सुरक्षा
छात्रों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा

बांग्लादेश में अचानक क्योें बढ़ी हिंसा

दरअसल, बांग्लादेश में जब से शेख हसीना की वापसी की खबरें आई हैं तब से यहां विपक्षी दलों और लोगों में रोष है। गोपालगंज में भी कई इलाकों में तोड़फोड़ की गई। क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित फूलों की दुकानों पर भी हमला किया गया।

इतना ही नहीं शेख हसीना के बांग्लादेश वापसी के ऐलान के बाद बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर्रहमान अपने आस्ट्रेलिया-मलेशिया के दौरे को छोटा करते हुए देश वापस लौट रहे हैं।

बढ़ते तनाव के मुद्दे पर वे प्रधानमंत्री तारिक रहमान से बातचीच करने वाले हैं। अब इसी बीच अवामी लीग ने अपनी 8 मांगें भी रख दी हैं। अब देखना ये है कि आने वाले महीने में बांग्लादेश में हिंसा और बढ़ती है या बांग्लादेश की राजनीति में बड़ी उलटफेर हो सकता है।

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट