Highlights:
फ्रांस में लग्जरी स्टोर्स से करीब 4.25 मिलियन यूरो का सामान लूटे जाने की खबर
कथित तौर पर डिजाइनर बैग, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स सस्ते दामों में बेचे जा रहे हैं
मार्सिले के रोलेक्स स्टोर और बोर्डो के लुई वुइटन स्टोर को नुकसान पहुंचा
France Luxury Store Looting: फ्रांस में हाल ही में सरकार विरोधी प्रदर्शन में लग्जरी ब्रांड्स के स्टोर्स में तोड़फोड़ और लूटपाट हुई थी। 17 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन में हाई-एंड रिटेल स्टोर्स से करीब 4.25 मिलियन यूरो का लग्जरी सामानों लूट लिए गए।चोरी किए गए सामान में डिजाइनर हैंडबैग, महंगे परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और अन्य लग्जरी प्रोडक्ट्स शामिल बताए जा रहे हैं। अब फ्रांस से एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग लूटे गए सामान को सड़क पर दुकान लगाकर बेचते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस लूटपाट में मार्सिले के एक रोलेक्स स्टोर को करीब 3 मिलियन यूरो का नुकसान हुआ, जबकि बोर्डो स्थित लुई वुइटन स्टोर से लगभग 1.25 मिलियन यूरो का सामान चोरी होने की बात कही गई है। इन घटनाओं के बाद चोरी हुए सामान की मात्रा और उसके अनौपचारिक बाजार में पहुंचने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
फ्रांस में अशांति के दौरान लूटे गए लग्जरी प्रोडक्ट्स कथित तौर पर सड़कों पर बेचे जा रहे हैं। इनमें महंगे परफ्यूम, डिजाइनर बैग, कॉस्मेटिक्स और दूसरे हाई-एंड उत्पाद शामिल हैं। दावा किया जा रहा है कि कुछ विक्रेता इन सामानों को उनकी सामान्य खुदरा कीमत से 90 फीसदी तक कम दाम पर बेच रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो हो रहे वीडियो में दावा किया गया है कि दुकानों से लूटे गए महंगे सामानों को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। हालांकि, इन पोस्ट में दिखाई देने वाले सभी सामानों के स्रोत और उनकी असलियत की पुष्टि नहीं हुई है।
पिछले हफ्ते सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान नकाबपोश समूहों ने कथित तौर पर पेरिस, मार्सिले और बोर्डो समेत फ्रांस के कई शहरों में लग्जरी दुकानों को निशाना बनाया। प्रभावित ब्रांड्स में लुई वुइटन, हर्मीस, डायर और रोलेक्स जैसे बड़े नाम शामिल बताए गए हैं। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में कुछ लोग डिजाइनर बैग, महंगी घड़ियां और अन्य कीमती सामान दिखाते नजर आए। हालांकि, इन सभी वस्तुओं के लूटपाट से जुड़े होने की पुष्टि नहीं की गई है।
फ्रांस में हुई कथित लूटपाट के बाद चोरी के लग्जरी सामान की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सेकंड-हैंड सामान की खरीद-बिक्री के लिए लोकप्रिय प्लेटफॉर्म विंटेड पर भी संदिग्ध उत्पादों की लिस्टिंग दिखाई दी।
BBC की रिपोर्ट के मुकाबिक, हिंसा के बाद प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर लूटे गए सामान से जुड़ी कई लिस्टिंग सामने आईं। इनमें लुई वुइटन, सेलीन और हर्मीस जैसे ब्रांड्स के उत्पादों का उल्लेख किया गया था। विंटेड ने कहा कि उसने लूटपाट से संबंधित संदिग्ध लिस्टिंग की पहचान करने और उन्हें हटाने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं।