ईरान ने फ्लाईदुबई प्लेन की घटना में नेतन्याहू का हाथ बताया (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

नेतन्याहू ने खुद करवाया प्लेन में हमला, ट्रंप की धमकी पर ईरान ने दिया जवाब, बताया क्या है इजरायली PM का मकसद

Flydubai FZ1073 Iran Link: फ्लाईदुबई FZ1073 घटना पर ईरान ने किसी भी भूमिका से इनकार किया है। ईरानी मीडिया ने नेतन्याहू पर आरोप लगाया, जबकि अमेरिका और इजरायल में जांच जारी है।

अक्षय साहू

Trump Threat Iran Flydubai Attack: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में हुई कथित आतंकी घटना को लेकर मिडिल-ईस्ट में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि अगर इसमें ईरान का हाथ है तो वह तेहरान पर बड़ा हमला करेगा। इसी बीच इस मामले को लेकर अब ईरान की प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान ने कहा कि उसका फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना से कोई लेना-देना नहीं है। अमेरिका और इजरायल उस पर हमला करने के लिए आरोप लगा रहे हैं। 

ईरान की सरकारी मीडिया में छपी रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों ने अजीबोगरीब दावा किया है। ईरानी अधिकारियों का दावा है कि इस घटना के पीछे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का हाथ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेतन्याहू की योजना आगामी चुनाव जीतने और अमेरिका को ईरान के साथ नए विवाद में उलझाने की है। 

भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई से इजरायल के तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ देर बाद ही प्लेन के ओमानी मूल के को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मच्छार, जो भारत से हैं, पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद को-पायलट ने प्लेन को जानबूझकर क्रैश कराने की कोशिश की। प्लेन में उस समय क्रू मेंबर समेत 174 लोग सवार थे। इनमें से अधिकतर इजरायली नागरिक थे।

हालांकि जख्मी होने के बाद भी स्मित मच्छार ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद प्लेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने हमलावर को काबू किया और उसे सीट से बांध दिया। इसके बाद प्लेन के स्मित मच्छार ने एक यात्री की मदद से प्लेन को सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड करवाया। 

फ्लाईदुबई की घटना नेतन्याहू की साजिश

ईरान के सरकारी द प्रेस टीवी में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि घटना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इसके पीछे नेतन्याहू की साजिश है। वह ऐसा करके आगामी चुनाव में जीत दर्ज करना चाहते हैं। इसके अलावा ऐसे वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ नए विवाद में उलझा देना चाहते हैं। हालांकि ईरान अपने दावे को लेकर कोई सबूत पेश नहीं किया है। 

फ्लाईदुबई में कथित आतंकी घटना नेतन्याहू के UAE दौरे के तीन दिन बाद हुई, जिसमें उनके साथ सेना और खुफिया विभाग के कई सीनियर अधिकारी भी गए थे। ईरान ने दावा किया कि इस दौरे के दौरान ही इस योजना पर चर्चा हुई और इसे अंतिम रूप दिया गया।

घटना में ईरान का हाथ हुआ तो तेहरान को उड़ा देंगे: ट्रंप 

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस पूरी घटना की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें ईरान का हाथ हो सकता है, क्योंकि घटना को लेकर जिस प्रकार की जानकारी हमें मिल रही है, उसके आधार पर इसका जवाब हां में है। ट्रंप ने कहा कि हालांकि अभी जांच चल रही है और अगर हमें पता चलता है कि इसमें ईरान का हाथ था, तो हम एक बड़ा हमला करेंगे और पूरे ईरान को उड़ा देंगे।  

नेतन्याहू  को सता रहा चुनाव हारने का डर 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेतन्याहू आगामी चुनाव को लेकर चिंता में हैं और उन्हें हारने का डर सता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मौजूदा हालात में इजरायल में चुनाव होते हैं, तो उनका गठबंधन बहुमत हासिल करने और सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाएगा। ऐसे में नेतन्याहू  बेतुकी और पहले से तय प्लेन हाईजैक की योजना के बहाने एक और मूर्खतापूर्ण हमला करने की तैयारी में हैं। 

UAE ने ईरान पर जताया शक

इसी बीच बीबीसी की एक रिपोर्ट भी सामने आई है। जिसके मुताबिक UAE के अधिकारियों ने घटना के पीछे ईरान के जिम्मेदार होने का शक जताया है। वहीं, नेतन्याहू ने भी इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई करेंगे। जबकि इससे एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि हाईजैकिंग के लिए किसी को भी जिम्मेदार ठहराना जल्दबाजी होगी। 

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई