PM मोदी खत्म करवा सकते हैं युद्ध, रूस-यूक्रेन वॉर पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- भारत के पास अच्छे आइडिया

PM Modi Ukraine Peace Efforts: पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के पीएम मोदी के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी के पास दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान के अच्छे विचार हैं।
Putin Praises PM Modi Ukraine Peace Efforts
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Putin Praises PM Modi Ukraine Peace Efforts: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और उनके विचारों की तारीफ की है। गुरुवार को पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं जो रूस के साथ अच्छे संबंध होने के बावजूद लगातार यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने की जरूरत पर जोर देते हैं।

पुतिन के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी की इस संघर्ष को खत्म कराने में गहरी रुचि है और उनके पास ऐसे उपयोगी विचार हैं जिनके आधार पर दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान तलाशा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर तटस्थ रुख अपनाते हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता संघर्ष को समाप्त कराने की है।

पीएम मोदी के विचारों के लिए जताया आभार

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के लिए आभारी हैं। उन्होंने पीएम मोदी की उस इच्छा की भी तारीफ की जिसमें वह बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों के जरिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को जल्द समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रूस यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति को महत्व देते रहे हैं। अगस्त में जापानी अखबार द योमिउरी शिंबुन को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि भारत ने इस संघर्ष को लेकर सिद्धांत आधारित और मानवीय रुख कायम रखा है।

Putin Praises PM Modi Ukraine Peace Efforts
मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती हमला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO, सऊदी सरकार ने बताई सच्चाई

रूस और यूक्रेन दोनों से भारत के अच्छे संबंध

पीएम मोदी ने कहा था कि भारत के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं। इसी वजह से भारत शांति की दिशा में होने वाली सार्थक कोशिशों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा था कि भारत यूक्रेन में जल्द और स्थायी शांति स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है।

सितंबर में हुई थी मोदी और पुतिन की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया मुलाकात सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट के दौरान हुई थी। इस बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के अलावा आर्थिक सहयोग 2030 कार्यक्रम, बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर भी चर्चा की थी।

Putin Praises PM Modi Ukraine Peace Efforts
...तो हम परमाणु हमला करेंगे, कलिनिनग्राद घेराबंदी पर NATO को पुतिन की दो टूक, कहा- खेल-खेलना बंद करे यूरोप

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और उनके विचारों की सराहना की है। गुरुवार को पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं जो रूस के साथ अच्छे और मित्रवत संबंध होने के बावजूद लगातार यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने की जरूरत पर जोर देते हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com