FBI हेडक्वार्टर होगा बंद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

FBI हेडक्वार्टर पर लगेगा ताला...काश पटेल ने किया कंफर्म, कहा- 20 साल की कोशिश बर्बाद

US News: एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने घोषणा की कि वॉशिंगटन का पुराना हेडक्वार्टर, जे एडगर हूवर बिल्डिंग, हमेशा के लिए बंद किया जाएगा, और कर्मचारियों को एक सुरक्षित, आधुनिक जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।

अक्षय साहू

FBI Headquarters to Be Replaced: फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने हाल ही में ऐलान किया कि वॉशिंगटन में स्थित एफबीआई का पुराना हेडक्वार्टर, जिसे जे एडगर हूवर बिल्डिंग कहा जाता है, अब हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह बिल्डिंग 1975 में बनाई गई थी और यह वॉशिंगटन डी.सी. के पेन्सिलवेनिया एवेन्यू पर स्थित है। पटेल सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी। 

काश पटेल ने पोस्ट में कहा कि 20 साल से अधिक समय तक इस बिल्डिंग को बदलने की कोशिशें नाकाम रही थीं, लेकिन अब एफबीआई ने इस बिल्डिंग को बंद करने और कर्मचारियों को एक सुरक्षित और आधुनिक कार्यस्थल पर शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इससे टैक्सपेयर्स का पैसा भी बचेगा और एफबीआई की कार्यप्रणाली भी बेहतर होगी।

कई विवादों में रही बिल्डिंग

हूवर बिल्डिंग को अपने निर्माण के बाद से कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, खासकर इसके पुराने और अप्रचलित होने के कारण। बिल्डिंग के आलोचक कहते थे कि यह एफबीआई की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयुक्त नहीं है। इस पर कई सालों तक बहस होती रही कि एफबीआई का नया हेडक्वार्टर कहां बनाया जाए, लेकिन इस फैसले पर लगातार मतभेद बने रहे।

एफबीआई का नया हेडक्वार्टर अब मैरीलैंड के ग्रीनबेल्ट में बनाने की योजना थी, जहां के अधिकारियों ने इसके लिए फंडिंग भी मंजूर की थी। हालांकि, ग्रीनबेल्ट में इस योजना को रोकने के लिए मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर और राज्य के अधिकारियों ने कानूनी लड़ाई शुरू कर दी। इसके बावजूद, व्हाइट हाउस और अन्य सरकारी एजेंसियां एफबीआई के कर्मचारियों को एक नई, आधुनिक और सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने के लिए काम कर रही हैं।

मैरीलैंड में होगा नया हेडक्वार्टर

नए हेडक्वार्टर की योजना के तहत एफबीआई के प्रमुख कर्मचारी अब जस्टिस डिपार्टमेंट, व्हाइट हाउस और अन्य सरकारी संस्थाओं के पास स्थित होंगे। इस फैसले के बाद मैरीलैंड के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि वहां की योजनाओं को अब रद्द कर दिया गया है। काश पटेल ने इस फैसले को एफबीआई के लिए एक बड़ा कदम बताया है, जो उसे एक सुरक्षित और बेहतर कार्यस्थल मुहैया कराएगा, जिससे एजेंसी की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज