फाइटर जेट क्रैश सौजन्य-सोशल मीडिया
विदेश

F-16 Fighter Jet Crash: अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 क्रैश, पायलट अस्पताल में भर्ती- VIDEO

F-16 Fighter Jet Crash VIDEO: अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। पायलट ने सुरक्षित इजेक्ट किया और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रिया जैस

Michigan F-16 Crash News: अमेरिका के मिशिगन में सैन्य ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सैन्य ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। क्रैश होते ही आग लग गई और जेट पूरी तरह धूं-धूं कर जल उठा।

गनीमत रही कि पायलट सुरक्षित इजेक्ट करने में कामयाब रहा, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल, पायलट को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पायलट का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दरअसल, गुरुवार को मिशिगन के ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। काउंटी के इमरजेंसी मैनेजमेंट विभाग ने बताया कि काउंटी रोड 633 के कुछ हिस्सों में लोगों को वहां से हटने का आदेश दिया गया है।

पायलट अस्पताल में भर्ती

टेक्सास नेशनल गार्ड के 149वें फाइटर विंग के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था और उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। प्रवक्ता के अनुसार, क्रैश के समय यह विमान एक रूटीन ट्रेनिंग एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहा था।

खबर अपडेट की जा रही है...

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे