न्यूयॉर्क में ट्रंप की रैली को संबोधित करते हुए एलन मस्क 
विदेश

ट्रंप के समर्थन में एलन मस्क का MEGA कैंपेन, न्यूयॉर्क रैली में किया रॉक

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में एलन मस्क ने रविवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मेगा ट्रम्प रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक काली MAGA यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन टोपी पहन कर खुद को डार्क गॉथिक MAGA बताया।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का खूब समर्थन कर रहे हैं। उनके समर्थन में मस्क ने ट्रंप की न्यूयॉर्क रैली में अपनी भी मौजूदगी दर्ज कराई। मंच संभालते ही मस्क ने सबसे पहले ट्रंप की पत्नी मिलेनिया ट्रंप का स्वागत किया।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थन में एलन मस्क ने रविवार को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक मेगा ट्रम्प रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक काली MAGA यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन टोपी पहनी और खुद को डार्क गॉथिक MAGA बताया।

इस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एलन मस्क ट्रंप को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के समर्थन में मेरिका पीएसी नाम का एक ग्रूप बनाया है। मस्क ने कहा कि पांच नवंबर को चुनाव होने तक हर रोज वो सात स्विंग स्टेट्स के किसी एक रजिस्टर्ड वोटर को दस लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये देंगे।

रजिस्टर्ड वोटर्स को स्कीम का लाभ

इस स्कीम के तहत विनर का चुनाव उन लोगों में से होगा जो डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन करने वाले मस्क के अमेरिका पीएसी नाम के ग्रुप की याचिका पर सिग्नेचर करेंगे। इसके लिए रजिस्टर्ड वोटर होना जरूरी है।

ट्रंप के समर्थन में स्कीम

पेंसिल्वेनिया में मस्क ऐसा करने वालों को 100 डॉलर दे रहे हैं। वहीं किसी और को रेफर करने पर 100 डॉलर अलग से दिए जा रहे हैं। बाकी स्विंग स्टेट्स में किसी और को रेफर करने पर 47 डॉलर दिए जा रहे हैं।

पेंसिल्वेनिया में टाउन हॉल को किया संबोधित

इससे पहले ट्रंप की रैली को संबोधित करते हुए मस्क ने कहा था कि जो लोग पूर्व राष्ट्रपति को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हैं, वे स्वयं लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। मस्क ने शनिवार रात पेंसिल्वेनिया में एक टाउन हॉल को संबोधित किया था।

2021 को हुए दंगे का जिक्र

इस दौरान मस्क ने कहा कि अमेरिका के संसदीय परिसर यूएस कैपिटल में 6 जनवरी 2021 को हुए दंगों के संदर्भ में कहा कि इस घटना को एक प्रकार का हिंसक विद्रोह कहा गया। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?