File Photo  
विदेश

आठ वर्षीय बच्चे ने गलती से गोलियां चलाईं, एक बच्ची की मौत, एक अन्य घायल

दामिनी सिंह

अमेरिका : फ्लोरिडा (Florida) के एक मोटल में आठ वर्षीय एक बच्चे (Eight Yea Old Boy) ने रविवार (Sunday) को गलती से गोलियां चला दीं, जिससे एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दो साल की एक अन्य बच्ची घायल हो गई। अधिकारियों (Officials) ने यह जानकारी दी। लड़के के पिता ने बंदूक को अपने पेनसाकोला मोटल (Pensacola Motel) के कमरे की अलमारी में छिपाकर रखा था।

एस्कैम्बिया काउंटी के शेरिफ चिप सिमंस (Escambia County Sheriff Chip Simmons) ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जैसे ही लड़के के पिता कमरे से बाहर निकले, उनके बेटे ने बंदूक ढूंढ ली और गोलियां चला दीं, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई और एक अन्य बच्ची घायल हो गई। बच्चियां उसके पिता की प्रेमिका की थीं। सिमंस ने कहा कि घायल बच्ची के ठीक होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि लड़के के पिता पर बन्दूक रखने, लापरवाही बरतने और सबूतों से छेड़छाड़ करने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में 41,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया। (एजेंसी)

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार