Earthquake in Philippines 
विदेश

फिलीपींस में तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई तीव्रता

फिलीपींस में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप मिंडानाओ द्वीप के पूर्व में बार्सिलोना गांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर 17 किलोमीटर यानी 10.5 मील की गहराई पर भूकंप आया।

साक्षी सिंह

मनीला: फिलीपींस में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक शनिवार सुबह दक्षिणी फिलीपींस के तट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। स्थानीय भूकंपीय एजेंसी ने कहा कि किसी तरह के नुकसान की आशंका नहीं है,

यूएसजीएस के मुताबिक, भूकंप मिंडानाओ द्वीप के पूर्व में बार्सिलोना गांव से लगभग 20 किलोमीटर दूर 17 किलोमीटर यानी 10.5 मील की गहराई पर भूकंप आया। स्थानीय भूकंपीय एजेंसी ने भूकंप के बाद के झटकों की चेतावनी दी है।

सुनामी का कोई खतरा नहीं

अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। वहीं जीएफजेड के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किमी यानी 6.21 मील की गहराई पर था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि तीव्रता 6.7 आंकी गई है।

नियमित रूप से आते हैं भूकंप यहां

बता दें कि फिलीपींस में आए दिन भूकंप आते रहते हैं, जो प्रशांत रिंग ऑफ फायर के साथ स्थित है। ये जापान से दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन तक फैली है। यह तीव्र भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधि का एक चाप है।

भूकंप आने का अनुमान नहीं

यहां आने वाले अधिकतर भूकंप इतने कमजोर होते हैं कि लोग उन्हें महसूस ही नहीं कर पाते, लेकिन भयानक और विनाशकारी भूकंप बेतरतीब ढंग से आते हैं। इन सबके साथ चिंता का विषय है कि यह अनुमान लगाने के लिए कोई तकनीक उपलब्ध नहीं है कि ये भूकंप के झटके कब और कहां आएंगे।

इटली में आया था भूकंप

इससे पहले इटली के दक्षिणी क्षेत्र कैलाब्रिया में भी शुक्रवार देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई थी। गनीमत रही कि किसी भी तरह की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। आईएनजीवी की मानें तो, भूकंप आयोनियन सागर पर कोसेन्जा प्रांत में पिएट्रापोला से तीन किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन