पाकिस्तानी संसद में घुसा गधा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तानी संसद में घुसा गधा...लोग बोले- शहबाज शरीफ आ गए, PTI के VIDEO ने पाकिस्तान में काटा बवाल

Pakistan News: पाकिस्तान के सीनेट में एक गधा घुस आया, जिससे सांसद हंसी से लोटपोट हो गए। सुरक्षाकर्मी उसे निकालने दौड़े। यह घटना वायरल हुई और संसद में सुरक्षा कमियों को उजागर किया।

अक्षय साहू

Donkey Enters Pakistan Parliament: पाकिस्तान के संसद के उच्च सदन, यानी सीनेट, में एक दिलचस्प और मजेदार घटना घटी। एक गधा बिना किसी रोक-टोक के संसद भवन के सत्र के दौरान सीनेट कक्ष में घुस आया। यह देखकर सभी सांसद चौंक गए और हंसी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मी तुरंत उस गधे को बाहर निकालने के लिए दौड़े, लेकिन गधा बिल्कुल भी घबराया नहीं और दौड़ते हुए सीधे सांसदों को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

पाकिस्तानी संसद में घटी यह घटना वहां लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाक करते हुए इसे संसदीय बहस में ‘स्वागत योग्य सुधार’ बताया। कुछ ने तो इसे पाकिस्तान का ‘पहला ईमानदार प्रतिभागी’ भी कह दिया। सीनेट के चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी भी इसे लेकर टिप्पणी की।

पहले भी घुस चुके हैं जानवर

सीनेट के चेयरमैन यूसुफ रजा गिलानी घटना पर मजाकिया अंदाज में कहा कि, यहां तक कि जानवर भी हमारे कानूनों में अपनी बात रखना चाहते हैं। जिस पर पूरे कमरे में तालियां गूंज उठीं। हालांकि पाकिस्तान की संसद में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले आवरा कुत्ता भी संसद में घुस चुका है।

सुरक्षा अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है और यह पाया गया कि गधा शायद एक असुरक्षित गलियारे के जरिए संसद में घुस आया था। यह घटना पाकिस्तान की संसद में सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को भी उजागर करती है, क्योंकि इससे पहले भी 2023 में एक आवारा कुत्ता संसद भवन में घुस चुका था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों जगह के लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा, गधों के बीच ही गधा पहुँचा है। वहीं एक यूजर ने कहा, ये तो शहबाज शरीफ है। अजूबा मूवी वाला खेल हो गया क्या इसके साथ? तभी पाकिस्तान में नजर नहीं आ रहा है? वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल करते हुए इसे एआई वीडियो बताया। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा वीडियो Ai का है या ओरिजिनल।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता