ट्रंप ने ईरान-इजराइल से की अपील (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

'सीजफायर लागू, कृपया इसे न तोड़ें', ईरान के हमले से ट्रंप परेशान, इजराइल तैयार

डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल-ईरान सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन ईरान के मिसाइल हमले जारी रहे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर दोनों देशों से अपील की कि वे समझौते का पालन करें और सीजफायर का उल्लंघन न करें।

अक्षय साहू

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल-ईरान सीजफायर मामले में असहाय नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने मंगलवार तड़के दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की थी, लेकिन ईरान ने इजराइल पर अपने हमले बंद नहीं किए। इसके बाद ट्रंप ने एक बार फिर दोनों देशों से अपील की है कि वे सीजफायर का उल्लंघन न करें।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए ईरान और इजराइल से अपील की। ट्रंप ने पोस्ट में कहा, ‘सीजफायर अभी से लागू है, कृपया इसे न तोड़ें'। ट्रंप को यह अपील ईरान के इजराइल पर 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के बाद करनी पड़ी।

सीजफायर को लेकर किया था दावा

इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा था कि, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इजराइल-ईरान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं।" दोनों देशों के बीच यह सीजफायर अगले 6 घंटे में लागू होगा। समझौते के तहत ईरान पहले अपने हमले बंद करेगा। इसके 12 घंटे बाद इजराइल भी अपने हमलों पर विराम लगा देगा। सीजफायर को पूरा होने में 24 घंटे का समय लगेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि सीजफायर दोनों देशों के कहने पर हुआ है, इसके लिए दोनों उसके पास आए थे। जिसके बाद उन्होंने इसमें अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि दोनों देश कतर की मध्यस्थता में सीजफायर के लिए सहमत हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हमेशा लागू रहेगा।

ईरान का इंकार, इजराइल तैयार

ट्रंप के दावे को लेकर ईरान और इजराइल ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने इसे सिरे से नकार दिया और कहा कि जो लोग ईरान के इतिहास को जानते हैं, उन्हें पता है कि ईरान कभी भी आत्मसमर्पण नहीं करेगा। वहीं, इजराइल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, एक इजराइली अधिकारी ने कहा कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर तब तक लागू रहेगा जब तक दोनों पक्ष इसका पालन करते हैं। अधिकारी ने कहा, "ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा की है। अगर सभी पक्ष इसका पालन करते हैं, तो यह जारी रहेगा।"

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म