हंटर बाइडन, मेलानिया ट्रंप (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

जैसा मियां-वैसी बीवी, जो बाइडन के बेटे हंटर के बयान पर भड़की ट्रंप की पत्नी, दे डाली ये धमकी

Donald Trump: मेलानिया ट्रंप ने हंटर बाइडन के उस बयान पर नाराज़गी जताई जिसमें उन्हें जेफ्री एपस्टीन से जोड़ा गया था, और उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

अक्षय साहू

Melania Trump Hunter Bide Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन किसी न किसी देश के राष्ट्राध्याक्ष को धमकी देते रहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप इस मामले में उनसे पीछे नहीं। हाल ही में मेलानिया और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे  हंटर  बाइडन के बीच  सोशल मीडिया पर तीखी बहस देखने को मिली। जहां हंटर के एक पोस्ट से  मेलानिया इतनी गुस्सा हो गई कि उन्होंने बाइडन परिवार को कानूनी कार्रवाई की धमकी दे डाली।

मेलानिया ट्रंप ने हंटर बाइडेन को कानूनी चेतावनी दी है और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। यह विवाद हंटर बाइडेन की ओर से दिए गए उस बयान को लेकर है जिसमें उन्होंने मेलानिया का नाम यौन शोषण और मानव तस्करी के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जोड़ा था।

हंटर को दी मानहानिक केस की धमकी

मेलानिया ट्रंप ने हंटर की इस टिप्पणी को झूठा, मानहानिक और अश्लीलता से भरा हुआ बताया। उन्होंने हंटर को माफी मांगते हुए उसे वापस लेने को कहा है। उन्होंने साफ किया है कि अगर हंटर ने यह बयान वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। मेलानिया के वकील अलेजांद्रो ब्रिटो ने 6 अगस्त को हंटर को एक कानूनी नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया कि हंटर की टिप्पणियों ने मेलानिया की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है और उन्हें आर्थिक हानि भी हुई है।

गौरतलब है कि, विवाद की जड़ एक इंटरव्यू है, जो इस महीने ब्रिटिश पत्रकार एंड्रयू कैलाघन के साथ हुआ था। इस इंटरव्यू में हंटर ने दावा किया था कि मेलानिया ट्रंप की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से एपस्टीन के जरिए हुई थी। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप का वर्षों से यह कहना रहा है कि उनकी पहली मुलाकात 1998 में न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान एक पार्टी में हुई थी, जहां उनकी पहचान मॉडलिंग एजेंट पाओलो जाम्पोली ने करवाई थी।

हंटर ने नही दिया जवाब

हंटर बाइडेन की ओर से अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके वकील एबे लोवेल, जो उन्हें अन्य आपराधिक मामलों में भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस विवाद ने राजनीतिक और कानूनी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, और अब सभी की निगाहें हंटर बाइडेन की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल