डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की धमकी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अगर मेरी हत्या कराई तो…, ईरान की धमकी सुन बौखला उठे ट्रंप, बोले- 'दुनिया के नक्शे से मिटा दूंगा'

US-Iran War: ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान उनकी हत्या की साजिश रचता है तो अमेरिका उसे मिटा देगा, जबकि खामेनेई पर कार्रवाई को लेकर ईरान ने धमकी दी। ईरानी सशस्त्र बलों ने ट्रंप को धमकी दी थी।

अक्षय साहू

Trump Warn to Iran: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि ईरान उनकी हत्या कराने की किसी भी साजिश में शामिल पाया गया, तो अमेरिका ईरान को पूरी तरह तबाह कर देगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही ईरान ने उन्हें अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में खामेनेई के लगभग चार दशकों से चले आ रहे शासन को समाप्त करने की बात कही थी। इसी के जवाब में ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। ‘न्यूजनेशन’ के कार्यक्रम ‘केटी पॉवलिच टुनाइट’ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पहले ही अपने प्रशासन को सख्त निर्देश दे रखे हैं।

ईरान को दुनिया के नक्शे से खत्म कर दूंगा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, “मैं पहले ही अपने प्रशासन को निर्देश दे चुका हूं कि, अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो संबंधित देश को नक्शे से मिटा दिया जाएगा।” उनके इस बयान को सीधे तौर पर ईरान के खिलाफ चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

ईरान ने भी ट्रंप की धमकियों का कड़ा जवाब दिया है। ईरानी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबुलफजल शेकारची ने कहा कि ट्रंप अच्छी तरह जानते हैं कि यदि ईरान के सर्वोच्च नेता की ओर हाथ भी बढ़ाया गया, तो उसका जवाब बेहद विनाशकारी होगा। उन्होंने कहा कि ईरान न केवल उस हाथ को काट देगा, बल्कि हमलावर की पूरी दुनिया में आग लगा देगा।

इससे पहले ट्रंप ने खामेनेई को “बीमार व्यक्ति” बताया था और कहा था कि उन्हें अपने देश को सही तरीके से चलाना चाहिए तथा लोगों की हत्या बंद करनी चाहिए। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अब ईरान में नए नेतृत्व की जरूरत है।  

पेजेश्कियान ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अमेरिका पर लंबे समय से दुश्मनी और अमानवीय प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ईरानी जनता को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उसकी मुख्य वजह अमेरिकी नीतियां हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर पर किसी भी प्रकार का हमला, ईरान के खिलाफ पूर्ण युद्ध के समान होगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बैठक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?