कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन) 
विदेश

इधर दुनिया को 'टैरिफ' में उलझाए रहे ट्रंप...उधर बेटों ने डबल कर लिए पैसे, होश उड़ा देगा पाक कनेक्शन

Donald Trump Sun Eric Trump: इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को टैरिफ वॉर में उलझा दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटों ने कमाई डबल कर ली है। यह पूरा मामला क्या कुछ है जानते हैं...

अभिषेक सिंह

American Bitcoin Corp: एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दनिया को टैरिफ वॉर में उलझा दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनके बेटों ने कमाई डबल कर ली है। ट्रंप के बेटों की बिटकॉइन कंपनी के शेयर आज अमेरिकी शेयर बाजार में आ गए हैं। एरिक ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर द्वारा निवेशित बिटकॉइन ट्रेजरी और माइनिंग कंपनी, अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्पोरेशन ने NASDAQ पर कारोबार शुरू कर दिया है।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, यह लिस्टिंग ट्रंप परिवार के क्रिप्टो वेंचर के ग्रिफ़ॉन डिजिटल माइनिंग के साथ विलय के बाद हुई है। NASDAQ पर लिस्टिंग के बारे में, अमेरिकन बिटकॉइन के सह-संस्थापक और मुख्य रणनीति अधिकारी एरिक ट्रंप ने कहा कि यह बिटकॉइन को अमेरिकी पूंजी बाजार के केंद्र में लाने की दिशा में एक मील का पत्थर है।

ट्रंप ने जोर-शोर से उठाया था मुद्दा

मार्च 2025 में, एरिक ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपने एक अन्य साझेदार हट 8 के साथ मिलकर अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्पोरेशन की शुरुआत की। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका उद्देश्य दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे कुशल प्योर-प्ले बिटकॉइन माइनर बनना है। यह कंपनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कानूनों पर तेजी से काम हो रहा है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था और उन्होंने क्रिप्टो का समर्थन किया था। अब जबकि डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की एक बिटकॉइन कंपनी है, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के आलोचक क्रिप्टो उद्योग को बढ़ावा देने के उनके अभियान को हितों के टकराव का मामला बता रहे हैं। हालांकि, सरकार ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है और सभी आरोपों का खंडन किया है।

कंपनी का सरकार से मतलब नहीं

दूसरी ओर, हट 8 के सीईओ ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि कंपनी के कारोबार का सरकार से कोई लेना-देना नहीं है और एरिक ट्रंप की भागीदारी मुख्य रूप से रणनीति बनाने में है, जैसे बिटकॉइन माइनिंग, नई साइटों का विकास और ट्रेजरी रणनीति। अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प के अनुसार, वह न्यूयॉर्क, अल्बर्टा और टेक्सास में हट 8 कॉर्प की मशीनरी का उपयोग करके बिटकॉइन एकत्र करेगा।

एक दिन में डबल हो गई कीमत

NASDAQ में अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प के प्रवेश से ट्रंप परिवार बंपर मुनाफे में है। इसकी वजह यह है कि जुलाई की सिक्योरिटी फाइलिंग के अनुसार, एरिक ट्रंप की कंपनी में 9.3% हिस्सेदारी है जबकि हट 8 की 80%। अब इसके शेयरों की बात करें तो आज NASDAQ पर इसकी कीमत $7.59 से $14 तक पहुंच गई, यानी एक ही दिन में लगभग दोगुनी हो गई। फिलहाल यह NASDAQ पर $9.695 पर कारोबार कर रहा है।

क्या है क्रिप्टो का पाकिस्तान कनेक्शन?

आपको बता दें कि इससे पहले जून में पाकिस्तान सरकार ने 17,000 करोड़ रुपए के क्रिप्टो बिजनेस का ट्रंप परिवार के स्वामित्व वाली वर्ल्ड लिबर्टी काउंसिल के साथ टेकओवर का अनुबंध किया है। इसी दौरान आसिम मुनीर लंच करने अमेरिका पहुंचे थे। जो कि पाकिस्तान में डोनाल्ड ट्रंप के हिस्से का क्रिप्टो कारोबार संभालने वाले हैं। लंच के पीछे ट्रंप का उद्देश्य मुनीर के साथ क्रिप्टो डील फाइनल करना था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन