...नहीं तो लगा देंगे 100% टैरिफ, ट्रंप ने दी चेतावनी; भारत को भी लपेटा 
विदेश

Third World War: दुनिया पर मंडरा रहा तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, ट्रंप बोले सिर्फ मैं कर सकता हूं कंट्रोल

ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध, गाजा का संघर्ष और हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजरायल पर किए गए आतंकी हमले, जैसी घटनाएं कभी नहीं हुई होती अगर वह राष्ट्रपति होते। आगामी अमेरिकी चुनाव के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध के खतरा मंडराने की बात कही।

साक्षी सिंह

वाशिंगटन: आगामी अमेरिकी चुनाव के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध के खतरा मंडराने की बात कही। उन्होंने बुधवार काे कहा कि इस तीसरे विश्व युद्ध के खतरे को सिर्फ मैं ही रोक सकता हूं। ट्रंप ने परमाणु प्रसार से मंडराते खतरे की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे वैश्विक विस्फोट का जोखिम है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि तीसरे विश्व युद्ध का खतरा सामने हैं। इसे केवल वह ही इसे रोक सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन युद्ध, गाजा का संघर्ष और हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजरायल पर किए गए आतंकी हमले, जैसी घटनाएं कभी नहीं हुई होती अगर वह राष्ट्रपति होते।

ट्रंप ने ये बात पेंसिलवेनिया के हैरिसबर्ग में आयोजित एक टाउन हाल बैठक के दौरान कही। अमेरिका के परमाणु हथियार की बेहतरी से डोनाल्ड ट्रंप नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि हम तृतीय विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। इसकी वजह विशेषरूप से परमाणु हथियारों समेत अन्य हथियारों की ताकत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का खुद को सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाएंगे, तो तीसरा विश्व युद्ध नहीं होगा। अमेरिका को ऐसा राष्ट्रपति चाहिए जो उसे युद्ध की ओर ना ले जाए। हालांकि, इस वक्त जनता के सामने जो जोकर हैं, वो इसे तीसरे विश्व युद्ध में झोंक देंगे। यह ऐसी लड़ाई होगी, जैसी आज तक नहीं हुई।

अपने इस दावे के समर्थन में उन्होंने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओब्रान के कथन को दोहराया, हर कोई ट्रंप से डरा हुआ है। आप उन्हें वापस लाएं और आपको कोई परेशानी नहीं होगी। सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। कई बार आपको दमदार व्यक्ति की जरूरत होती है और वह दमदार हैं।'

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप